राधादामोदर मंदिर में ठाकुरजी का 482वां प्राकट्य महोत्सव 19 फरवरी को
वृंदावन। श्री राधा दामोदर मंदिर में ठाकुरजी का 482वां प्राकट्य महोत्सव 19 फरवरी को विभिन्न धार्मिक आयोजनों के मध्य मनाया जाएगा।
मंदिर के सेवायत आचार्य करुण गोस्वामी ने बताया कि महोत्सव में सुबह ठाकुरजी का दूध, घी, दही, शहद, जमुना जल, बूरा आदि से अभिषेक किया जाएगा। ठाकुरजी फूलबंगला में विराजमान होंगे और छप्पन भोग लगाया जाएगा। मंदिर के सेवायत आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी ने बताया कि संध्या बेला में 4 बजे भजन गायक चित्र विचित्र महाराज द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के सेवायत आचार्य पूर्ण चंद्र गोस्वामी ने बताया कि देश विदेश के असंख्य भक्तों द्वारा मंदिर की 4 परिक्रमा की जाएंगी।



