ठाकुर द्वारकाधीश ने किया नौका विहार, सजा फूलबंगला, दर्शनों को उमड़े भक्त
मथुरा। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर राधाधिराज ठाकुर द्वारकाधीश ने नौका विहार कर भक्तों को दर्शन दिए। नौका विहार के साथ सजे फूलबंगला के मनोहारी दर्शनो के लिए भक्तों को तांता लगा।
मंन्दिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि ठाकुर द्वारकाधीश महाराज नाव में विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। इस वैशाख मास में ठाकुर द्वारकाधीश महाराज के भव्य फूल बंगला, फूल मंडली और ठाकुर जी को शीतलता प्रदान करने वाले सभी कार्यक्रम होंगे।
इन सभी कार्यक्रमों का निर्धारण मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज के द्वारा किया जाता है और उन सभी कार्यक्रमों का सफल निर्देशन मंदिर के गोस्वामी डॉ वागीश कुमार महाराज के द्वारा किया जाता है।
इसी के तहत मंदिर में नौका विहार का कार्यक्रम किया गया। संपूर्ण मंदिर को बड़े भव्य तरीके से सजाया गया है और मंदिर प्रांगण में नोवत भी बज रही है। इस संपूर्ण कार्यक्रम के मुख्य यजमान नन्नू सेठ मुकुट वाले रहे।



