LIVE NEWS: श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर व न्यास को लेकर अफसरों और गोस्वामी समाज के बीच मंथन, परिणाम शून्य
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के विरोध के बीच एक बार फिर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ, डीएम एवं एसएसपी गोस्वामी समाज के बीच पहुंचे। अधिकारियों ने कॉरिडोर से श्रद्धालुओं को सुविधा और गोस्वामी और लोगों को घर के बदले घर और दुकान के बदले दुकान देने की बात कही। डीएम ने न्यास के गठन के लिए जारी अध्यादेश को बिंदुबार पढ़कर उनके हित में बताया गया। डीएम ने उनके लिखित में मांग और सुधार के लिए सुझाव मांगे। गोस्वामी ने न्यास अध्यादेश को सिरे से खारिज कर दिया। गोस्वामी ने रेाष व्यक्त करते हुए कि कॉरिडोर और न्यास को लेकर कोई सुझाव या डिमांड नहीं देंगे और इसका विरोध करेंगे।
वीआईपी रोड स्थित जुगल किशोर गोस्वामी के निकुंज भवन में हुई अहम बैठक में डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं की की सुविधा और उनकी बढ़ती संख्या को देखते हुए श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर का बनाना आवश्यक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आने वाले समय में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सहूलियत देनी पडेगी। डीएम ने कहा कि जिन गोस्वामी और लोगों के मकान और दुकान कॉरिडोर में जांएगे, उन्हें मकान और दुकान के साथ ही मुआवजा भी दिया जाएगा। दुकान एक तरह से गिफ्ट की तरह दी जाएगी। उन्होंने कहा कि न्यायालय का आदेश बाध्यकारी हेागा। सभी को मान्य होगा। बिना पविर्तन के सुविधा संभव नहीं हैं। आने वाली पीढियों के लिए परिवर्तन आवश्यक है।
डीएम ने गोस्वामी समाज को विश्वास दिलाया कि मंदिर की पूजा पद्दति और पंरपरा में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया जा रहा है। हमारे और गोस्वामी समाज के बीच में मतभेद हो मनभेद नहींे होने चाहिए। डीएम ने यह भी बताया कि कॉरिडोर के लिए जेा जमीन की खरीद की जाएगी। उसके लिए न्यास का गठन आवश्यक था। बांकेबिहारी महाराज के नाम के नाम से जो भी जमीन खरीदी जाएगी। वह किसी व्यक्ति विशेष के नाम से संभव नहंी है। लोगों को मुआवजा भी देना है। इसमें पारदर्शिता भी रखनी है। इसलिए न्यास का गठन होना आवश्यक है।
एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि मंदिर के सेवायत रजत गोस्वामी के एक सवाल का जवाब देेते हुए कहा कि यह अध्यादेश न अयोध्या में बने कॉरिडोर का कॉपी है और ना ही हड़बड़ी में बना है। यह वह अध्यादेश है जिसे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में सरकार द्वारा अपना पक्ष रखे जाने के समय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। उन्होंने कहा कि संवाद बना रहे इससे व्यवस्थाओं में और सुधार आएगा।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने न्यास के जारी दस्तावेज में लिखित उद्देश्यों को पढ़कर सुनाया और कहा कि सकारात्मक भाव से इसे स्वीकार करें।
बैठक में गोस्वामी समाज की ओर से सेवायत रजत गोस्वामी ने कहा कि न्यास को लेकर जो अध्यादेश हुआ है। वह स्पष्ट नहीं है। वह गोस्वामी समाज के 500 वर्ष पुराने परंपराओं और उनके अधिकारों का हनन करते हैं। उनके अधिकारों को छीना जा रहा है। एक तरफ सरकार मंदिर व्यवस्था से हस्पक्षेप से इनकार कर रही है तो दूसरी तरफ वह मंदिर की पूरी व्यवस्था को अपने हाथ में ले रही है। जहां तक कि उनके आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की पूजा सेवा का अधिकार का भी हनन हो रहा है। आज प्रदेश में बीजेपी कल दूसरी सरकार आने पर मंदिर की व्यवस्थाओं पूजा सेवा में बदलाव कर सकती है। मंदिर की जमीन को किसी को भी लीज पर दे सकती है और बेच सकती है। इसके अलावा मंदिर कॉरिडोर के कारण लोग बेघर हो जाएंगे उनका रोजगार चला जाएगा। यह कलक उनके ठाकुर और उन पर लगेगा, जिसे गोस्वामी समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।
गोस्वामी बोले नहीं देना कोई सुझाव, कॉरिडोर और न्यास का करेंगे विरोध
गोस्वामी समाज की ओर से रजत गोस्वामी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि बांकेबिहारी मंदिर उनकी निजी संपत्ति है। ठाकुर बांकेबिहारी उन सभी का आराध्य है। उनकी पूजा सेवा का अधिकार उनके पूर्वजों से पांच सौ से मिला हुआ है। इसमें सरकार किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं कर सकती।
गोस्वामी समाज पूरी तरह से कॉरिडोर और न्यास का पूरी तरह से विरोध करता है। वह कॉरिडोर और न्यास को लेकर किसी तरह की मांग एवं सुझाव शासन एवं प्रशासन को देना नहीं चाहते हैं। जो भी देंगे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। न्यायालय के निर्णय का इंतजार करेंगे। रजत गोस्वामी ने कहा कि सरकार द्वारा तिरूपति बालाजी मंदिर की प्रबंधन को संभालने के नतीजा है कि मदिर के प्रसाद सामग्री में चर्बी का प्रयोग किया गया। लोगों का धर्म भ्रष्ट किया गया। उन्होंने कहा कि पांच सौ साल पुरानी स्वामी हरिदासजी महाराज से धरोहर के रूप में जो पूजा सेवा मिली है, उसे विमुख नहीं हो सकते। ना ही मंदिर कॉरिडोर के कारण लोगों को मंदिर और मकानों के टूटने का कलंक अपने ठाकुर और गोस्वामी समाज पर आने देना चाहते हैं।
न्यास पर जताई आपत्ति
अधिकारियों के लंबे इंतजार के बाद एक घंटे चली बैठक में शामिल श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत रजत गोस्वामी ने न्यास के लिए बनाये गये अध्यादेश पर आपत्ति जताई। रजत गोस्वामी ने कहा कि इसमें उम्मीद से परे अधिकार दिए गए हैं। इस अध्यादेश को लाकर सरकार ने आर्टिकल 25, 26 का हनन किया है। उन्होंने कहा कि हमको न्यास और कॉरिडोर किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है।
बांकेबिहारी के निजी मंदिर पर न हो सरकारी हस्तक्षेप
सेवायत विलास गोस्वामी ने कहा कि सेवायत मंदिर की व्यवस्था, पूजा और परंपरा में सरकारी हस्तक्षेप नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि उनके निजी मंदिर में बाहर का व्यक्ति व्यवस्था क्यों देखेगा। न्यास में हमको अल्प संख्यक बनाया जा रहा है। गोस्वामी मंदिर की व्यवस्था सुधारें इसके लिए आप सुझाव दीजिए। सरकार का धर्म है कि वह हमारी बात सुने।



