वृंदावन में धूमधाम से मनेगा ठा. बांकेबिहारी का प्राकट्योत्सव

  • Sunday December 17 2023 - 12:22 AM
  •  

  • चांदी के रथ पर विराजित होगी स्वामी हरिदासजी की छवि
  • बांकेबिहारी महाराज के लगेंगे छप्पन भोग
  • मंदिर में हरिदसीय संतों द्वारा किया जाएगा समाज गायन 

वृंदावन। वृंदावन में आज ठा. बांकेबिहारी का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।  ठा. बांकेबिहारी मंदिर और उनकी प्राकट्य स्थल निधिवनराज विशेष तैयारी की गई। मंदिर के द्वार से लेकर निधिवन तक शहनाई गूंजेंगी। वहीं केसरिया छटा के मध्य गोस्वामीजन अपने आराध्य का विशेष अभिषेक कर मोहन भोग केसरिया हलुआ का लगेगा। 

वृंदावन में बिहार पंचमी तिथि पर भक्त और भगवान के बीच भक्ति की अविरल धारा केसरिया छटा के मध्य बहेगी। ठा. बांकेबिहारी का प्राकटयोत्सव पर मंदिर के सेवायत गोस्वामी केसरिया वस्त्रों में अपने प्रभु की सेवा करेंगे। निधिवन से ठा. बांकेबिहारी तक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सूरत, आगरा, दिल्ली, मेरठ, मथुरा समेत कई शहरों से दस से अधिक बैंडबाजे और राया और हाथरस से शहनाई पार्टी आ रही है। निधिवन से सुबह आठ बजे से बांकेबिहारी मंदिर के लिए शोभायात्रा धूमधाम से निकेगी। एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी।

मारवाणी महिला भक्तों द्वारा शोभायात्रा में डांडिया नृत्य किया जाएगा। इसके लिए पं. बंगाल, मुंबई, दिल्ली से भी महिला भक्त आई हैं। इसमें स्वामी हरिदास की छवि चांदी के रथ में विराजमान होकर बांकेबिहारी मदिर जाएगी। मान्यता है कि निधिवन से शोभायात्रा के साथ प्राकट्यकर्ता स्वामी हरिदासजी अपने आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी को प्राकट्योत्सव की बधाई देने के लिए जाते हैं। सवारी के मंदिर पहुंचने के बाद ही ठा. बांकेबिहारी का भोग लगाया जाता है। 

बांकेबिहारी मदिर के सेवायत भीकचंद गोस्वामी ने बताया कि बिहारी पंचमी पर प्रात: चार बजे ठाकुर बांकेबिहारी की प्राकट्य स्थल का पंचामृत से मंत्रोच्चारों और स्वामी हरिदासजी द्वारा रचित केलिमाल के पदोें के मध्य महा अभिषेक किया जाएगा। पहले मंदिर के सेवायत गोस्वामी अभिषेक करेंग। उसके बाद भक्तों द्वारा अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक ढाई मन, दूध, रही, शहद, घ़ृत, शक्कर से होगा। 

उन्होंने बताया कि इसके बाद गोस्वामी और भक्तों द्वारा समाज गायन और भजन कीर्तन किया जाएगा। भव्य शोभाायात्रा निकाली जाएगी। 

संगीत साधना से स्वामी हरिदास ने बांकेबिहारी 

सेवायत रोहित गोस्वामी ने बताया कि बांकबिहारी महाराज को संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास महाराज ने अपनी संगीत साधना से निधिवन में ठाकुर बांकेबिहारी का प्राकट्य किया था। ठाकुरजी को निधिवन से भरतपुर के राजा के सहयोग से सेवायत गोस्वामियों द्वारा बनाए गए बांकेबिहारी के मंदिर में विराजमान किया गया। 

निधिवन में भजन गायक जेएसआर मधुकर देंगे भजन प्रस्तुति 

सेवायत ने बताया कि बांकेबिहारी के प्राकट्योत्सव पर निधिवन राज में सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक भजन गायक जेएसआर मधुकर द्वारा भजन एवं स्वामी हरिदास महाराज द्वारा रचित केलिमाल के पदों का सस्वर गायन किया जाएगा। 

मंदिर में होगा समाज गायन, लगेंगे छप्पन भोग 

बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी ने बताया कि बांकेबिहारी मंदिर फुलों और लाइट की सजावट, मंदिर के प्रथम तल पर समाज गायन स्वामी हरिदासीय संप्रदाय के संतों द्वारा किया जाएगा। शाम को ठाकुरजी को छप्पन प्रकार के व्यंजनोंं का भोग लगाया जाएगा। ठाकुरजी के भोग लगने पर मोहन भोग यानी केसर हलुआ श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। 

शोभायात्रा वाले रुट पर ई रिक्शाओं के संचालन रहेगा प्रतिबंध

बांकेबिहारी के प्राकट्योत्सव पर प्राकट्य स्थली निधिवन से बांकेबिहारी मंदिर तक भव्य शोभायोत्रा निकाली जाएगी।  शोभायात्रा में किसी तरह का व्यवधान न हो और यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनीं रहे, इसके लिए कदम-कदम पर बड्ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि निधिवन से लेकर बांकेबिहारी मंदिर तक शोभायात्रा का जो रुट है उस पर शोभायात्रा के दौरान ई रिक्शाओ का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। 

तालबंदी के बीच बांकेबिहारी को होगा अभिषेक

बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत रघु गोस्वामी ने बताया कि बांकेबिहारी सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से ठाकुर बांकेबिहारी के प्राकट्य उत्सव पर एक शाम बांकेबिहारी के नाम कार्यक्रम कालीदह क्षेत्र स्थित एक सभागार में किया जाएगा। इसमें जानेमाने कलाकारों द्वारा भजनों के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंन बताया कि चार सौ वर्ष पुरानी विलुप्त हुई ब्रज की तालबंदी गायन पंरपंरा को दोबारा बांकेबिहारी के भक्तों के बीच लाने का प्रयास किया  जा रहा है। बांकेबिहारी के प्रतीक विग्रह का रातत्र दो बजे पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। समाज गायन, माखन चोर लीला, मयूर नृत्य एवं फूलो की होली का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि ललिता सखी के स्वामी हरिदासजी ने अपन संगीत साधना से विवाह पंचमी के दिन ठाकुर बांकेबिहारी को प्राकट्य किया था। उसी दिन से विवाह पंचमी का ही बिहार पंचमी कहा जाता है।