खरमासः 15 मार्च से 30 अप्रैल तक नहीं होंगे शुभ कार्य न ही बजेगी शहनाई
हिंदू धर्म में खरमास का विशेष महत्व है। इस पूरे महीने में किसी भी तरह के मांगलिक और शुभ कार्य नहीं होते हैं। खरमास को मलमास, अधिक मास जैसे नामों से जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, खरमास के जौरा सूर्य धीमी गति से आगे बढ़ते है जिसके कारण शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। लेकिन इस दौरान धार्मिक काम करना शुभ माना जाता है।
14 मार्च तक ही विवाह आदि शुभ कार्य हो सकेगे। इस तिथि के बाद शहनाइयां नहीं गूंजेगी। यानि खरमास के चलते किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे। इसलिए 14 मार्च से 30 अप्रैल तक मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। अप्रैल में शादी के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं होगा।
बल्देव के पंडित परमानन्द शास्त्री के अनुसार 15 मार्च को जब सूर्य कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। तब खरमास लग जाएगा। यानी 15 मार्च से लेकर 14 अप्रैल तक खरमास के चलते एक बार फिर शादी विवाह के कार्यक्रम रुक जाएंगे। अप्रैल के पूरे महीने शादी विवाह बंद रहेंगे। क्योंकि देव गुरु बृहस्पति 1 अप्रैल से 3 मई तक अस्त रहेंगे। इसके बाद ही शादी विवाह के कार्यक्रम होना शुरू हो सकेंगे। लेकिन 23 अप्रैल रविवार को अक्षय तृतीया के मुहूर्त पर शुभ कार्य शादी विवाह अवश्य ही होगा। क्योंकि इस दिन को शास्त्रों में सभी शुभ कार्य करने के लिए अबूझ मुहूर्त माना गया है। इस दिन मुहूर्त निकालने के लिए समय की आवश्यकता नहीं होती। बिना मुहूर्त सभी तरह के शुभ कार्य किया जा सकते हैं।
आगामी विवाह शुभ मुहूर्त इस प्रकार
- मई 4, 7, 11, 12, 17, 21, 22, 26, 29, 31
- जून 3,5,7,8,9, 12,14, 18, 22, 23, 25, 28
- 29 जून को देवशयनी एकादशी से चतुर्मास आरंभ हो जाएगा। इसके चलते चार माह के लिए विवाह फिर से बंद हो जाएंगे। अर्थात 23 नवंबर देवउठनी एकादशी से फिर से विवाह मुहूर्त शुरू होंगे।
- नवंबर में 23, 24, 27, 28, 29 तारीख,
- दिसंबर में 3 , 4 , 7 , 8 , 9 तारीख को विवाह मुहूर्त रहेगा।
डिसक्लेमर : 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'



