मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन
Manoj Kumar Death: बूझ गया भारत का चमकता सितारा, कैसे देशभक्ति का दूसरा नाम थे मनोज कुमार?
- मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन
- देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे मनोज कुमार
- 'शहीद', 'उपकार', 'क्रांति' जैसी फिल्में बनाईं
Manoj Kumar Death Latest News: जिंदगी की न टूटे लड़ी, प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी… फिल्म ‘क्रांति’ का गाना किसके जहन में नहीं होगा। मनोज कुमार की उस फिल्म की छाप आज भी दिलो-दिमाग में है। वह भारतीय सिनेमा के वह चमकते स्टार थे, जो कभी कैमरे पर नहीं देखते थे. बिना कैमरा देखे ही पूरा किरदार निभा देते थे। बावजूद उनकी एक्टिंग में जान होती थी। आज भारत का वह चमकता सितारा दुनिया छोड़ गया। अब हमारा सितारा आसमान में चमकेगा. 87 साल के मनोज कुमार का शुक्रवार तड़के निधन हो गया।
बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता है। उसकी बड़ी वजह यह है कि उन्होंने अपनी फिल्मों से देश में देशभक्ति की अलख जगाई। मनोज कुमार ने देशभक्ति फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है. यूं कहिए कि देशभक्ति का दूसरा नाम थे मनोज कुमार ऊर्फ भारत कुमार।
क्यों देशभक्ति का दूसरा नाम थे मनोज कुमार
मनोज कुमार की फिल्मों की फेहरिस्त बड़ी लंबी है। उनमें भी देशभक्ति फिल्मों की तो बात ही अलग है। अब आपके मन में सवाल होगा कि मनोज कुमार को देशभक्ति का दूसरा नाम क्यों कहा जाता है? दरअसल, मनोज कुमार ने अपनी फिल्मों के जरिए भारतीयता, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता संग्राम की भावना को जीवंत किया। बड़े पर्दे से उन्होंने देश के लोगों में देशभक्ति की भावना की अलख जगाई। 1960 और 70 के दशक में जब देश आजादी के बाद अपनी पहचान बना रहा था, तब मनोज कुमार ने ‘शहीद’, ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘रोटी-कपड़ा और मकान’ और ‘क्रांति’ जैसी शानदार फिल्में बनाईं। ये फिल्में देशभक्ति की मिसाल बनीं। इन फिल्मों ने ऐसी पहचान बनाई कि आज भी गाहे-बगाहे लोग देख लेते हैं।



