संत प्रेमानंद महाराज के साथ अमेरिका से आए श्रीकृष्ण देसीका जीयर स्वामी महाराज।
संत प्रेमानंद को किस उम्र में जाकर उभरी ये बीमारी, क्या है बीमारी? जानिए संत प्रेमानंद महाराज से
वृंदावन। संत श्रीकृष्ण देसीका जीयर स्वामी महाराज अमेरिका से वृंदावन संत प्रेमानंद से मिलने आए। उन्होंने यहां संत प्रेमानंद महाराज के साथ अध्यात्म चर्चा की। जीयर स्वामी महाराज ने जब संत प्रेमांनद से उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना तो संत प्रेमानंद ने बताया कि वह जन्म से भी बीमारी थी, जो कि जीवन के 35 वर्ष के पड़ाव पर आकर वह उभर आई, लेकिन शरीर बीमार है, मन तो प्रभु के चरणों में लगा है। तभी उनका इसका कोई प्रभाव नहीं है।
सोमवार को वृंदावन के रमणरेती स्थित श्रीराधा केलि कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद ने से मिलने पहुचे संत श्रीकृष्ण देसीका जीयर स्वामी महाराज के उनके स्वाथ्य के बारे में पूछने पर संत प्रेमानंद महाराज ने बताया कि उनका जब जन्म हुआ तभी से वह एक बीमारी उन्हें है। उसका नाम है पोलसिस्ट। जिसका प्रभाव किडनी पर पड़ता है। वह 35 वर्ष की अवस्था तक तो स्वथ्य रहे, इसके बाद वह बीमारी उभर गई। इस रोग से लड़ते हुए उन्हें 18 वर्ष हो गए। इसलिए प्रत्येक तीसरे दिन डायलेसिस होती है। सोमवार को डायलिसिस होेने का दिन है। उन्होंने कहा कि तबियत शरीर की खराब रहती है, लेकिन मन प्रभु के चरणों में लोटता रहता है, इसलिए बीमारी का ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। बस यही बना रहे कि मेरा मन हरि के चरणों में लगा रहे।
संत प्रेमानंद महाराज ने जीयर स्वामी से सवाल किया कि क्या वैष्णवजन मोक्ष को सम्मान देते हैं? इस पर जीयर स्वामी ने कहा कि वह तो मोक्ष भी नहीं चाहते। उन्हें तो बैकुंठवास की भी अभिलाषा नहीं होती। जो सच्चा शरणात है, उनका अनन्य भक्त है वह मोक्ष तो दूर भगवान के बैकुंठ का भी वास करना नहीं चाहता। अपने गुरू का अनुभव ईष्ट रूप में ईष्ट का अनुभव गुरू रूप में देखने से भगवान कृष्ण और आचार्य का भेद ही मिट गया। अभेद तत्व का जब दर्शन हुआ
श्रीकृष्ण देसीका जीयर स्वामी पहले कैंसर बीमारी के जानेमाने 40 साल डॉक्टर रहे। इसके बाद उन्होंने संन्यास ले लिया। वर्तमान में वह अमेरिका में रहकर सनातन धर्म का प्रचार और भक्ति कर रहे हैं।



