संत प्रेमानंद महाराज
संत प्रेमानंद चार दिन होली तक नहीं देंगे दर्शन, आश्रम से नया अपडेट; भक्तों से ये की अपील
वृदावन। संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा को होली के चलते चार दिन के लिए स्थगित किया गया है। उनके आश्रम श्रीहित राधा केलि कुंज ने भक्तों को संदेश जारी कर अपील की है कि 10 मार्च से 14 मार्च तक भक्त दर्शन के लिए न आएं।
वृंदावन में होली के त्योहार एवं संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 10 मार्च से 14 मार्च तक उनकी पदयात्रा को स्थगित कर दी गई है। उनके रमणरेती क्षेत्र स्थित आश्रम में श्री हित राधा केलि कुंज ने यह आधिकारिक सूचना जारी की है। आश्रम द्वारा भक्तों से आग्रह किया गया है कि वे चार दिनों में दर्शन के लिए यात्रा न करें। होली के कारण वृंदावन की सड़कों पर अत्यधिक भीड़ रहने की संभावना है, जिससे प्रशासन के लिए व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होगा। इसी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आश्रम प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से सहयोग और संयम बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि होली के बाद यात्रा की नई तिथियों की जानकारी दी जाएगी।
आपको बता दें कि संत प्रेमानंद महाराज प्रति रात्रि दो बजे से छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण शरणम सोसायटी स्थित अपने निवास से पैदल चलकर प्रेम मंदिर के पीदे से सुनरख मार्ग होते हुए रमणरेती परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम को जाते है। उनके दर्शन के लिए हजारों की संख्णा में लोग देशभर से रात को ही उनके पदयात्रा वाले मार्ग पर जमा हो जाते है और उनका पुष्प वर्षा से स्वागत करते हैं। सत्संग और भजन के बाद वह आश्रम से निवास स्थान के लिए अपनी कार से सुबह नो बजे जाते हैं। इस दौरान भी धीमी गति से चलती कार से भक्तजन उनके दर्शन और प्रमाण के लिए परिक्रमा मार्ग में जमा रहते हैं।



