संत प्रेमानंद महाराज
संत प्रेमानंद बोले -लड़कियों के बजाय लड़कों में आर्कषण है तो न करना शादी
वृंदावन। रमणरेती स्थित श्रीराधा केलि कुंज में एक युवक ने संत प्रेमानंद महाराज से एकांतिक वार्ता में सवाल किया कि उसकी लड़कियों में रुचि नहीं है, उसका लड़कों के प्रति आकर्षण है, लेकिन उनके माता-पिता उसका विवाह लड़की के साथ कराना चाहते हैं। वह क्या करें।
इस पर संत ने कहा कि यह अच्छा कि उन्होंने यह बात उन्हें बताई। यही बात उन्हें अपने माता-पिता को भी बतानी चाहिए। तुम्हें किसी लड़की के जीवन से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। अगर लड़कियों में तुम्हारा राग नहींै तो किसी का जीवन बर्वाद नहीं करोगे। अगर लड़कियों में नहीं लड़कों के प्रति आकर्षण है तो माता-पिता कैसे नहीं मानेंगे। उन्हेंं भी यह बात समझनी चाहिए। संत ने कहा कि भगवान ने जो वृत्ति दी है यह किसी को बताना गलत नहीं है। भगवान ने हमें बनाया है। अपने आकर्षण के बारे में अपने माता-पिता को बता दो। संत ने कहा कि जो माता-पिता अपने बच्चों की बात को नहीं समझते हैं और जबरदस्ती करते हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्हें बच्चों के मन को भी समझने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे पहले भी कई युवा भक्त अपनी शिकायत लेकर उनके पास आए। एक लड़की ने पिछले सत्र में बताया कि उसका विवाह ऐसे व्यक्ति से कर दिया, जो कि पुरुष है ही नहीं। यह लड़की के जीवन से खिलवाड़ है। ऐसा नहीं होना चाहिए।



