तुलसी का पौधा सूखना होता है बड़ा अपशगुन व संकट के आने का संकेत! जानिए उपाय

  • Sunday November 09 2025 - 12:41 AM
  •  

भगवान विष्णु की बहुत प्रिय तुलसी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए भक्तजन घरों में तुलसी के पौधे की पूजा करते हैं। लेकिन घर के आंगन में तुलसी सूख जाए तो यह बहुत बड़ा अपशगुन भी माना जाता है और यह एक तरह के आने वाले संकट का संकेत भी मानते हैं। तो आइये जानते हैं क्या उपाय करने चाहिए।

तुलसी का पौधा भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। जिसे वैष्णव भक्त एवं ब्रजवासी वृंदा के रूप में भी जानते हैं। यही वजह है कि भगवान राधाकृष्ण, गोपाल एवं भगवान विष्णु की पूजा आराधना करने वाले पूजा पाठ और शुभ कार्य में तुलसी के पत्तों प्रसाद डालकर ठाकुरजी का भोग लगाते हैं। माना जाता है कि बिना तुलसी के ठाकुरजी का भोग अधूरा है। लोग घर के आंगन में तुलसी लगाते हैं, रोज सुबह-शाम तुलसी के पास घी की दीपक जलाते है और पूजा करते है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता हैं, धन संपत्ति में बढ़ोतरी होती है, जीवन में तरक्की के अवसर मिलते है और घर परिवार में सुख समृद्धि आती है। लेकिन क्या आप जानते है कि अगर घर में लगी तुलसी सुख जाएया फिर मुरझा जाएं, तो यह बहुत बड़ा अपशगुन माना जाता है और यह एक तरह के संकट की चेतावनी भी होती हैं। तो आइए जानते हैं इसके उपाय। 

कई लोग ऐसी गलती करते है कि तुलसी का पौधा अगर सूख जाता है, तो उसे वहीं छोड़ देते हैं. धार्मिक मान्यताओं और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी के पौधा का सुखना बेहद बड़ा अशुभ माना जाता है. ऐसा होने से घर की सकारात्मक ऊर्जा कम होती है, आर्थिक स्थिति कमजोर होती है, परिवार वालों को मानसिक परेशानियां होने लगती है. ऐसे में अगर किसी कारण से तुलसी सुख जाएं तो क्या करें, आइए जानते हैं।

घर की तुलसी सूखने पर क्या होता है

घर में सूखा तुलसी का पौधा रखने से, देवी तुलसी और लक्ष्मी जी का अपमान होता है. ऐसे में धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, जब तुलसी सूख जाए, तो उसे सम्मानपूर्वक मिट्टी में दबा देना चाहिए और उसकी जगह नई तुलसी लगानी चाहिए. ऐसा करने सेफिर से  घर में  सकारात्मकता लौटती है और मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।

घर की तुलसी सूख जाएं, तो क्या करें?

घर में तुलसी का पौधा सूख जाए, तो इसे फेंकने की गलती भूलकर भी ना करें और ना ही उसे ऐसे ही छोड़े.  तुलसी को हमेशा सम्मान से विदा देना चाहिए।  

  • घर में तुलसी का सूखा पौधा न रखें, उसे उस स्थान से हटाकर 
  • सूखे तुलसी के पौधे पर गंगाजल का छिड़काव करें।
  • किसी पवित्र स्थान पर मिट्टी में दबा दें।
  • जिस जगह सुखा तुलसी का पौधा दबाया है, उस जगह दीपक जलाएं और “ॐ तुलस्यै नमः” मंत्र का जाप करें।
  • उसी स्थान पर नया तुलसी का पौधा लगाएं।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।Bharatnewsjunction इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।