उड़ीसा की जेल से भागा कुख्यात अपराधी मधुकांत वृंदावन में गिरफ्तार

  • Saturday February 14 2026 - 11:35 AM
  •  

  • चार अक्टूबर को कटक चौद्वार जेल से बिहार फरार हुआ था अपराधी

  • चार जनवरी को हाई प्रोफाइल ज्वैलरी शॉप में डकैती में हुए थे गिरफ्तार

  • जेल से फरार होकर साधु वेश बनाकर बांकेबिहारी मंदिर के समीप घूम रहा था अपराधी

वृंदावन। ओडिशा की चौद्वार जेल तोड़कर फरार हुए बिहार के कुख्यात अपराधी को उड़ीसा की स्कॉड टीम ने वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर से कुछ ही दूरी पर जादौन पार्किंग के समीप से गिरफ्तार कर लिया। अपराधी पीले कपड़े पहन साधु वेश में घूम रहा था। फरार अपराधी ने उड़ीसा में ज्वैलरी शॉप में हाई प्रोफाइल डकैती के मामले में गिरफ्तार किया था। उड़ीसा पुलिस जेल से फरार इसके एक और साथी की तलाश में जुटी है।

उड़ीसा के जाजपुर जिले की पुलिस की स्पेशल ब्रांच स्कॉड की टीम के साथ इंस्पेक्टर सुशांत कुमार ने शुक्रवार को सुबह बिहार के छपरा निवासी कुख्यात अपराधी मधुकांत सिंह की तलाश में आई। टीम ने किराये की स्कूटी से श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास मिली लोकेशन के आधार पर दबिश दी। तो जादौन पार्किंग के समीप पीला पाटुका पहनकर साधु वेश में घूम रहे मधुकांत सिंह को पकड़ लिया। उड़ीसा पुलिस अपराधी को लेकर कोतवाली पहुंची। उससे करीब एक घंटे पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश करने के बाद उसे अपने साथ ले गई।

बताया जा रहा है कि पकड़ा गया अपराधी बिहार निवासी मधुकांत सिंह और शुभम साहनी 4 जनवरी को जाजपुर जिले के पाणीकोइली स्थित पंडा ज्वेलरी शॉप की हाई-प्रोफाइल डकैती के मामले में गिरफ्तार हुए थे। उस दौरान आरोपियों ने दुकान में फायरिंग की थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें काबू में कर पुलिस के हवाले किया था। ओडिशा की चौद्वार जेल से बिहार के दो कुख्यात अपराधी फरार हो गए थे। ये दोनों कैदी शुभम साहनी और मधुकांत सिंह दशहरा उत्सव के दौरान सेल की ग्रिल काटकर भागे थे। तभी उड़ीसा पुलिस सरगर्मी से अपराधियों की तलाश में जुटी थी। मधुकांत सिंह को गिरफ्तार करने में मिली सफलता के बाद पुलिस इसके साथी की तलाश में जुटी है।

 

कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि ओडिसा पुलिस की स्पेशन ब्रांच ने एक कुख्यात अपराधी को वृंदावन से गिरफ्तार किया है। वह पिछले कई माह से फरार चल रहा था।