फिर पापा बनेंगे अभिनेता अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रेंड ने दी खुशखबरी

  • Sunday May 14 2023 - 04:34 PM
  •  

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की पहचान उन कलाकारों के तौर पर होती है जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई है। देखा जाए तो अर्जुन रामपाल की जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है और उनके फैन्स उनकी एक्टिंग को बेहद पसंद करते हैं। अर्जुन रामपाल अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेसनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि अर्जुन रामपाल एक बार फिर पिता बनने जा रहे हैं। बता दें कि अर्जुन रामपाल 50 साल के हो चुके हैं और पहले ही उनके तीन बच्चे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन रामपाल गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने बेबी की कुछ खास तस्वीरों को भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘रियलिटी या आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस?’ मैटरनिटी फोटोशूट से गैब्रिएला को देख फैंस उन्हें और अर्जुन को कमेंट सेक्शन में कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि 18 जुलाई 2019 अर्जुन रामपाल और ग्रैब्रिएला ने बेटे अरिक रामपाल का स्वागत किया था। ग्रैब्रिएला जहां अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगी। वहीं अर्जुन चौथी बार पिता बनने जा रहे हैं। बता दें कि अर्जुन ने 1998 में सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। इस शादी से दो बेटियां महिका और मायरा हैं। महिका का जन्म 2002 में जबकि मायरा का जन्म 2005 में हुआ था। हालांकि अफसोस अर्जुन-मेहर ने साल 2019 का तलाक हो गया। शादी के 21 साल बाद दोनों एक दूसरे से हमेशा के लिए अलग हो गए। मेहर अलग रहने के बाद अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड और बेटे के साथ अगल रहने लगे थे। दोनों करीब 7 साल रिलेशनशिप में हैं।