मथुरा आ रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: दो दिवसीय दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

  • Wednesday September 02 2026 - 02:35 AM
  •  

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 और 4 सितंबर 2026 को जनपद मथुरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आधिकारिक मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अपने इस भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ-साथ प्रसिद्ध देवालयों में दर्शन-पूजन भी करेंगे।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री 3 सितम्बर को दोपहर 1:00 बजे पवनहंस हेलीपैड (वृन्दावन) पहुंचेंगे। इसके बाद वे भक्ति स्थल मार्ग का अवलोकन करेंगे और गीता शोध संस्थान में आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।  

​अपराह्न में वे गीता शोध संस्थान के प्रेक्षागृह का लोकार्पण व शिलान्यास, वृक्षारोपण, साधु-संतों का सम्मान तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण करेंगे। शाम को मुख्यमंत्री श्री बांके बिहारी जी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और रात्रि विश्राम पं० दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के अशोका अतिथि गृह में करेंगे।

3 सितंबर 2026 (गुरुवार) का कार्यक्रम:

  • दोपहर 1:00 बजे: राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा पवनहंस हेलीपैड, वृंदावन में आगमन।

  • दोपहर 1:10 से 1:20 बजे: भक्ति स्थल मार्ग, वृंदावन का भ्रमण एवं अवलोकन।

  • दोपहर 1:25 से 2:30 बजे: गीता शोध संस्थान, वृंदावन आगमन एवं आरक्षित (लंच व विश्राम)।

  • दोपहर 2:30 से 3:30 बजे: उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की समीक्षा बैठक।

  • अपराहन् 3:30 से शाम 5:00 बजे: गीता शोध संस्थान प्रेक्षागृह का लोकार्पण व शिलान्यास, वृक्षारोपण, साधु-संतों का सम्मान, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण एवं संबोधन।

  • शाम 5:10 से 5:40 बजे: श्री बांके बिहारी जी मंदिर, वृंदावन में दर्शन एवं पूजन।

  • शाम 6:10 बजे: अशोका अतिथि गृह, पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान, मथुरा आगमन (रात्रि भोजन एवं विश्राम)।

4 सितंबर 2026 (शुक्रवार) का कार्यक्रम:

  • सुबह 9:45 बजे: पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय से श्री कृष्ण जन्मभूमि के लिए प्रस्थान।

  • सुबह 9:55 से 10:05 बजे: श्री कृष्ण जन्मभूमि परिसर (गेट सं. 2) में गौ-पूजन।

  • सुबह 10:05 से 10:35 बजे: श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन व पूजन।

  • सुबह 10:45 बजे: अशोका अतिथि गृह, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय वापसी।

  • सुबह 11:10 बजे: विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 36वां मथुरा दौरा

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 और 4 सितम्बर को अपने दो दिवसीय दौरे पर कान्हा की नगरी मथुरा-वृन्दावन आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका 36वां मथुरा दौरा होगा, जो प्रदेश के किसी भी मुख्यमंत्री द्वारा मथुरा आने का एक नया रिकॉर्ड है।