ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई मारे गए, बेटी-दामाद भी अमेरिकी हमले में मरे, 40 दिनों के शोक का ऐलान

  • Sunday March 01 2026 - 12:11 PM
  •  

तेहरान। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बीच मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर सामने आई है। ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि की है। प्रेस टीवी ने अपने एक ट्वीट में कहा कि इस्लामिक रिवोल्यूशन के नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अमेरिका-इजरायल हमले में शहीद हो गए हैं। ईरानी मीडिया पर एक महिला एंकर ने रोते-रोते खामनेई के मौत का ऐलान किया। ईरान ने सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद 40 दिनों के शोक का ऐलान कर दिया है। वहीं 7 दिनों की सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। रिपोर्ट के मुताबिक हमले के वक्त वह अपने घर स्थित दफ्तर में थे। वहीं इस बात की पहले ही पुष्टि हो चुकी थी कि उनकी बेटी-दामाद, नाती और ईरानी रक्षा मंत्री मारे जा चुके हैं।

कई घंटों तक खामेनेई की हालत को लेकर तरह-तरह की खबरें आती रहीं। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने खामेनेई के मौत की पुष्टि की। लेकिन ईरान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। ईरानी अधिकारियों ने भी कुछ साफ नहीं कहा था, लेकिन अब ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने साफ तौर पर उनके मारे जाने की पुष्टि कर दी है और इसे शहादत बताया। प्रेस टीवी ईरानी सरकार की ओर से फंड किया जाता है और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग का एक प्रभाग है। इराक के प्रमुख शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल सद्र ने अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर पर शोक जताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इराक में तीन दिन के सार्वजनिक मातम का ऐलान किया है।

फोटो में ईरान के जवाबी हमलों के बाद इज़राइल की जनरल स्टाफ बिल्डिंग से धुआं उठता दिख रहा है।

 

खामेनेई को कैसे बनाया गया निशाना?

शनिवार सुबह अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के कई शहरों पर बड़े हमले किए। तेहरान में खामेनेई के दफ्तर और उनके रिहायशी परिसर के आसपास भी बम गिराए गए। इजरायली मीडिया में बताया गया था कि खामेनेई के कंपाउंड पर कई बम गिराए गए। करीब 30 बम यहां गिराए जाने की बात कही गई। पहले बताया जा रहा था कि हमले से पहले वह एक सुरक्षित स्थान पर ले जाए जा चुके हैं, लेकिन उनके मौत की पुष्टि ने दिखा दिया है कि वह अपने घर में ही थी. सैटेलाइट तस्वीरों में उनके परिसर को नुकसान दिखा था।

कई घंटों तक चलता रहा सस्पेंस

हमले के बाद कई घंटों तक खामेनेई की स्थिति को लेकर विरोधाभासी खबरें आती रहीं। पहले यह कहा गया कि उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। लेकिन बाद में सरकारी मीडिया ने स्पष्ट रूप से उनके मारे जाने की पुष्टि कर दी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी सोशल मीडिया पर खामेनेई की मौत की पुष्टि करने वाले बयान दिए थे। हालांकि प्रारंभिक घंटों में ईरानी अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था। प्रेस टीवी, जो ईरानी सरकार द्वारा वित्तपोषित और Islamic Republic of Iran Broadcasting का हिस्सा है, ने अंततः औपचारिक घोषणा करते हुए इसे “शहादत” बताया।

 इराक में भी शोक

इराक के प्रमुख शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सद्र ने खामेनेई की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने इराक में तीन दिन के सार्वजनिक मातम की घोषणा की है। इससे स्पष्ट है कि इस घटना का प्रभाव सिर्फ ईरान तक सीमित नहीं रहेगा।

 कैसे बनाया गया निशाना?

शनिवार सुबह अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। राजधानी तेहरान में खामेनेई के दफ्तर और उनके रिहायशी परिसर के आसपास भारी बमबारी की गई। इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके कंपाउंड पर करीब 30 बम गिराए गए।

सैटेलाइट तस्वीरों में परिसर को भारी नुकसान पहुंचने की बात कही गई है। पहले यह अटकलें थीं कि हमले से पहले उन्हें किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया था, लेकिन अब सरकारी दावे के अनुसार वे अपने निवास पर ही मौजूद थे और वहीं हमले का शिकार हुए।

ट्रंप का तीखा बयान

हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि खामेनेई “इतिहास के सबसे खतरनाक लोगों में से एक था” और उसकी मौत “ईरान के लोगों के लिए न्याय” है। उन्होंने ईरानी जनता से अपील की कि वे घरों में रहें क्योंकि बाहर बमबारी जारी रहेगी, और ऑपरेशन खत्म होने के बाद देश की सत्ता अपने हाथ में लें। विश्लेषकों के अनुसार ट्रंप का यह बयान केवल सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि संभावित शासन परिवर्तन की रणनीति की ओर संकेत करता है।

36 साल का शासन समाप्त?

अली खामेनेई 1989 से ईरान के सुप्रीम लीडर थे। 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद वे देश के सबसे शक्तिशाली पद पर आसीन रहे। उनके कार्यकाल में अमेरिका के साथ तीखा टकराव, परमाणु कार्यक्रम को लेकर विवाद, अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध, देश में विरोध प्रदर्शन और क्षेत्रीय संगठनों को समर्थन जैसे मुद्दे लगातार सुर्खियों में रहे। यदि यह घटना पूरी तरह आधिकारिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सत्यापित होती है, तो इसे 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद ईरान की राजनीति का सबसे बड़ा मोड़ माना जाएगा। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं और पूरी दुनिया की निगाहें अब तेहरान पर टिकी हैं।