मथुरा में आज दो दिन के लिए आएंगे उत्तराखंड के सीएम धामी

  • Thursday December 28 2023 - 11:57 PM
  •  

मथुरा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार (आज) हैलीकॉप्टर से गोवर्धन पहुंचेंगे। गोवर्धन में मंदिरों के दर्शन परिक्रमा के बाद 30 दिसंबर दोपहर दो बजे वह वात्सल्य ग्राम षष्ठीपूर्ति महोत्सव में शामिल होंगे इसके बाद शाम को पवन हंस हैलीपैड से हैलीकॉप्टर से 2.30 मिनट पर देहरादून के लिए रवाना होंगे। 

मथुरा प्रशासन द्वारा बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दो दिवसीय मथुरा आगमन कार्यक्रम के अनुसार सीएम धामी शुक्रवार दोपहर दो बजे हैलीकॉप्टर से गोवर्धन स्थित हैलीपोर्ट पर उतरेंगे। 2.20 बजे गोवर्धन के बृज वसुंधरा रिजॉर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4.30 बजे गुरुकृपा गेस्ट हाउस में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे। शाम 5.40 मिनट पर सीएम गोल्फ कार्ट से गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा करेंगे। रात्रि विश्राम बृज वसुंधरा रिजॉर्ट में करेंगे। दूसरे दिन 30 दिसंबर को सीएम धामी सुबह नो बजे दानघाटी मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद सुबह 9.45 बजे प्रेम सेवा संस्थान कार से जाएंगे। इसके बाद 11.40 बजे मथुरा स्थित बगलामुखी पीतांबरा मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद कार से दोपहर12.30 बजे कार से वात्सल्य ग्राम पहुंचेंगे। यहां साध्वी ऋतंभरा के षष्टीपूर्ति महोत्सव में शामिल होने क बाद पवन हंस हैलीपैड से  दोपहर 2.30 बजे हैलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना होंगे।