भोजपुरी अभिनेत्री आंकाक्षा दुबे की मौत के मामले में पुलिस को हाथ लगे अहम सुराग, गायक समर सिंह शक के दायरे में

  • Tuesday March 28 2023 - 10:06 PM
  •  

वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। आकांक्षा के मोबाइल में भोजपुरी गायक समर सिंह के मैसेज पुलिस को मिले हैं। अभिनेत्री के आखिरी समय में भी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के मोबाइल नंबर मिले हैं। इसलिए पुलिस जांच में समर सिंह शक के दायरे में हैं। 

सूत्र बताते हैं कि वह इस समय बिहार में हैं। गायक समर सिंह की सपा नेताओं में अच्छे  संपर्क हैं। फिलहाल पुलिस की एक टीम बिहार के लिए भी रवाना हो गई है। इस एंगर पर जांच करने के साथ ही पुलिस उनके परिवार व करीबियों के मोबाइल को भी ट्रैस कर रही है। ताकि गायक और उसके भाई की लोकेशन मिल सके। 

अचानक ही आई उनके निधन की खबर ने फैंस को बुरी तरह झकझोर दिया है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि उनकी आत्महत्या का असल कारण क्या रहा। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने मौत से कुछ घंटों पहले रात करीब 2.25 बजे इंस्टाग्राम लाइव किया था। इस वीडियो में वह रो रही थीं। अब एक्ट्रेस की मौत के बाद उनके फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि, उन्होंने लाइव वीडियो के बाद ही सुसाइड किया। 

आपको बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने म्यूजिक वीडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका डेब्यू म्यूजिक एल्बम ‘तू जवान हम लइका’ था। यह म्यूजिक वीडियो काफी सफल रहा। इसके बाद आकांक्षा ‘बुलेट पर राजा’ जैसे और भी कुछ एल्बम में काम किया। एक्ट्रेस ने इस गाने का जमकर प्रमोशन किया था। म्यूजिक वीडियो में काम करने के दौरान ही आकांक्षा ने भोजपुरी फिल्मों की ओर रुख किया था। उनकी पहली मूवी ‘मेरी जंग मेरा फैसला’ थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘वीरों के वीर’, ‘मुझसे शादी करोगी’ सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय का दमखम दिखाया।