बाबा वेंगा ने वर्ष 2022 के लिए की 6 भविष्यवाणियों में से 2 हुई सच साबित, जानिए बाकी भविष्यवाणियों के बारे में

  • Wednesday August 17 2022 - 12:12 AM
  •  

दुनिया के जानेमाने भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने जो कह दिया मानों एक न एक दिन सच साबित होना ही है। साल 2022 के लिए भी बाबा वेंगा ने छह0 भविष्यवाणियां की थीं। 8 महीने गुरजने को हैं और अब तक उनकी कही दो भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं।

बाबा वेंगा ऐसे भविष्य वक्ता थे जिन्होंने कई सालों पहले अमेरिका के 9/11 हमले से लेकर प्रिंस डायना की मौत की तारिख, अमेरिका में अश्वेत बराक ओबामा के प्रेसिडेंट बनने और अपनी खुद की मौत का दिन और कारण बता दिया था। बाबा वेंगा जब 12 साल की थीं, तभी उनकी आँखों की रोशनी एक दुर्घटना की वजह से चली गई। वह आंखों से कुछ भले ही नहीं देख पाती थीं लेकिन उनमे भविष्य में होने वाली बड़ी घटनाओं को देख लेने की अद्भुत शक्तियां थीं।

बाबा वेंगा की 2022 वाली कौन सी भविष्यवाणी सच हुई

 बाबा वेंगा ने साल 2022 के लिए टोटल 6 प्रिडिक्शन यानि भविष्यवाणी की थी। जिनमे से दो एक दम सच साबित हुए हैं। 

भविष्यवाणी -  बाबा वेंगा ने 2022 में एशियाई देशों और ऑस्ट्रेलिया में भारी वर्षा और खतरनाक बाढ़ के हालत उत्पन्न होने की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि इन देशों के बड़े शहरों में पानी की कमी हो जाएगी। 

सच साबित हुई- 12 अगस्त को ब्रिटेन के कई हिस्सों में सूखे की घोषणा की गई, यहां डेफ्रा यानी पर्यावरण, खाद्य और ग्रामीण मामलों के विभाग ने ब्रिटेन के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में सूखे और अकाल पड़ने की आशंका जताई थी। पुर्तगल में भी पानी की कमी से लोग अबतक जूझ रहे हैं। इटली में 72 साल बाद भीषण सूखा पड़ा है। उधर ब्रिटेन के बड़े शहर सूखाग्रस्त हुए तो कई इलाकों में इतनी बारिश हुई कि भयंकर बाढ़ आ गई. ठीक ऐसा ऑस्ट्रेलिया में भी हुआ. बाबा वेंगा की भविस्यवाणी सच साबित हुई।

बाबा वेंगा की कहीं बाकी 4 भविष्यवाणियां 

1. साइबेरिया में बर्फ के भीतर खुदाई के दौरान ऐसा वायरस मिलेगा जो इंसानों में इतिहास की सबसे बड़ी महामारी का कारण बनेगा।

2. भारत में अकाल पड़ेगा, टिड्डियों का बड़ा हमला होगा। 

3. एलियंस पृथ्वी में उल्कापिंडों से हमला करेंगे।

4. कई देशों में भयंकर सुनामी और भूकंप आएंगे। 

बाबा वेंगा की बड़ी भविष्यवाणियां 

  • बाबा वेंगा ने साल 2023 के लिए कहा है कि पृथ्वी अपनी कक्षा यानी ऑर्बिट बदल देगी।
  • साल 2028 में इंसान शुक्र गृह की यात्रा करेगा। 
  • साल 2046 में विज्ञान इतना विकसित हो जाएगा कि इंसानों को 100 साल जीने की तकनीक मिल जाएगी।
  • साल 2100 में रात नहीं होगी और दूसरे हिस्से में कृतिम धुप का इस्तेमाल होगा। 
  • साल 5079 में दुनिया का अंत हो जाएगा।