सपा महासचिव शिवपाल यादव ने परिवार के साथ किये बांकेबिहारी के दर्शन,कॉरिडोर पर साधी चुप्पी

  • Monday June 16 2025 - 05:06 PM
  •  

वृंदावन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव अपने बेटे एवं बदायूं से सांसद आदित्य यादव व परिवार के साथ सोमवार सुबह वृंदावन आये, उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में आराध्य के दर्शन कर देहरी पूजन किया। वहीं सपा कार्यकर्ताओं को उनके स्वागत होटल पहुंचकर किया। सपा नेता ने श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर एवं न्यास के विषय पर चुप्पी साध ली।  

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव सपत्नी एवं परिवार के साथ सेामवार सुबह वृंदावन आये। वह छटीकरा मार्ग स्थित क्रिधा होटल में ठहरे। सुबह करीब साढे पांच बजे सपा के वरिष्ठ नेता अपने पुत्र व सांसद आदित्य यादव पूरे परिवार के साथ ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने पहुंचे। आराध्य के दर्शन कर पूजा अर्चना की। सेवायत गोस्वामियों ने उन्हें प्रसादी पटुका, माला एवं प्रसादी प्रदान किया।

नगर के संपा कार्यकर्ता उनके नगर आगमन पर होटल पहुंचे और उनका तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों सपा नेता रितु गोयल, महानगर अध्यक्ष अशोक कुमार, अंकित वार्ष्णेय, रमेश सैनी, देवेंद्र निषाद ने शामिल रहे। लेकिन उन्होंने बांकेबिहारी कॉरिडोर और न्यास को लेकर चुप्पी साधी, जबकि मंदिर के सेवायत गोस्वामियों को उम्मीद थी के वह उनके समर्थन में खड़े होंगे। 

दरअसल मथुरा के व्यापारी मोहित यादव ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में फूल बंगला की सेवा की है। उनके आमंत्रण पर ही सपा नेता शिवपाल सिंह यादव और उनका पूरा परिवार ठाकुरजी की सेवा में शामिल होने वृंदावन आया है।