480 वें प्राकट्योत्सव पर पीले रंग की पोशाक धारण करेंगे ठाकुर बांकेबिहारी

  • Wednesday December 13 2023 - 11:15 PM
  •  

  • प्राकट्योत्सव पर सजेगा मंदिर, निकलेगी शोभायात्रा
  • पीले रंग की पोशाक धारण करेंगे बांकेबिहारी महाराज
  • ठाकुरजी को केसरिया हलुआ सेवित किया जाएगा 

वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी का 480 वां प्रादुर्भाव उत्सव की तैयारियां  मंदिर प्रबंधन एवं सेवायतों द्वारा की जा रही है। 17 दिसंबर बिहारी पंचमी के अवसर पर मंदिर को रंगबिरंगे के गुब्बारों से सजाया जाएगा वहीं शोभायात्रा के लिए बैंडबाजे, नफीरी पार्टी बुक की जा रही है। 

मंदिर के सेवायत प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि ठाकुर बांकेबिहारी महाराज का 480 वां प्राकट्योत्सव भव्यता के साथ मनाया जाएगा। सुबह निधिवन से शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जो कि नगर भ्रमण करते हुए बांके बिहारी मंदिर पहुंचेगी। 

उन्होंने बताया कि बिहार पंचमी के दिन ठाकुर बांकेबिहारी महाराज पीले रंग की पोषाक व  सोने और चांदी के श्रृंगार धारण कर मेवा मिश्रित केसरिया हलुआ, खोआ की विशेष बर्फी एवं पंच मेवाओं का भोग लगाया जाएगा। इस मौके पर समूचे मंदिर परिसर को फूलों के झाड़फानूस, वंदनवार, पीले कपड़े की पोशिश और गुब्बारों से सजाया जायेगा।

इस उत्सव में दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, राजस्थान व पश्चिम बंगाल के भक्तजन बडी संख्या में शामिल होगे। इनमें बेरीबाला परिवार के सदस्यों ने उत्सव से करीब एक पखबाड़े पहले ही वृंदावन आकर बधाई गायन व सामूहिक नृत्य की तैयारियां शुुरु कर दी है।