पीएम नरेंद्र मोदी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, मां गंगा का किया पूजन

  • Wednesday February 05 2025 - 10:35 PM
  •  

प्रयागराज। प्रधानमनंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने मां गंगा का पूजन किया। त्रिवेणी संगम में प्रधानमंत्री ने रुद्राक्ष की माला पहनकर मंत्रोच्चार के मध्य स्नान किया और परिक्रमा की। उन्होने स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य भी दिया और देश में सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की।

प्रधानमंत्री इससे पहले 2019 में 24 फरवरी को कुंभ के मौके पर यहां आये थे और स्नान ध्यान के बाद उन्होने सफाई कर्मियों के पांव पखारे थे। मोदी पिछले साल 13 दिसंबर को प्रयागराज आये थे और 5500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओं का उदघाटन किया था। इस बीच महाकुंभ में लाखों श्रद्धालुओं ने विभिन्न घाटों पर स्नान किया। 

पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में आज पवित्र संगम में स्नान के बाद पूजा-अर्चना का परम सौभाग्य मिला। मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला है। उनसे समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना की। हर-हर गंगे!

अधिकृत जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे तक 37 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके थे, जिन्हे मिलाकर अब तक महाकुंभ में 38 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।