आदिवासी मोनिया वृंदावन के मंदिरों में मोरपंखी के साथ कर रहे जंगल डांस

  • Tuesday November 14 2023 - 12:28 AM
  •  

  • धर्म परंपरा वृंदावन और झारखंड के बीच बनीं जुड़ाव का माध्यम
  • हजारोें की संख्या में भक्त मोरपंखी के साथ कर रहे डांस 

वृंदावन। झारखंड एवं मध्यप्रदेश के आदिवासी कृष्ण भक्त टोलियों में हजारों की संख्या में वृंदावन आए हैं। अपने घरों से दिवाली मनाने आए आदिवासी कृष्ण भक्तिमय होकर अपने साथ लाए मोरपंखों को यमुना में विसर्जन कर रहे हैं। इससे पहले वह वृंदावन की कुंज गलियों और यमुना किनारे पारंपरिक पोशाक में मोर पंख लिए नृत्य कर रहे हैं। जो इन दिनों ब्रजवासियों के आकर्षक का केंद्र बने हुए हैं। 

वृंदावन में इन दिनों झारखण्ड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ के आदिवासी क्षेत्रों से हजारों लोेग आस्था लिए दीपावली मनाने के लिए वृंदावन आए हैं। वह हाथों में मोरपंख लिए और कौड़ी और घंटियों से सजी विशेष प्रकार की पोशाक में महिला और पुरुष नगर के प्राचीन सप्तदेवालयों में राधा गोविंददेव, राधादामोदर, राधामदनमोहन,राधागोकुलानंद एवं विशाल रंगजी मंदिर में प्रभु दर्शन और पूजन करने के पश्चात मंदिर में आदिवासी पारंपरिक नृत्य कर रहे हैं। ढोल- नगाड़ों की थाप के बीच इस अनूठे नृत्य और इनकी आस्था के साथ परंपरागत कला को देखने के लिए लोगोें में मंदिरों में लोगों विभिन्न राज्योें से आए भक्तों के कदम भी ठहर जाते हैं। 

झारखण्ड के डुमका जिला निवासी सोरेन एवं पन्ना निवासी किशोर आदिवासी का कहना है कि वह पिछले 11 वर्ष से अपने आसपास के सात गावों में भ्रमण करते हंै। झारंखण्ड पर सैकड़ों वर्षों से चली आ रही धर्म परंपरा के अनुसार वर्ष भर जो गौचारण के दौरान जंगल में मोरपंख मिलती हैं। उन्हें एकत्र कर दीवाली मनाने के लिए वृंदावन आते हैं। घर से मौन व्रत करके वृंदावन के लिए निकलते हैं। यहां आकर प्रभु दर्शन करने के पश्चात ही मौन व्रत खोला जाता है। यही कारण है कि ब्रजवासी ंमोनिया के नाम से पुकारते हैं। यह धर्म परंपरा ब्रज को झारखंड, मध्यप्रदेश से जोड़ती है। मान्यता है कि वृंदावन के मंदिरों में प्रभु दर्शन कर नृत्य करने से जीव का उद्धार हो जाता है।