देश के 7 ज्योतिर्लिंग की यात्रा 17 नवंबर से भारत गौरव विशेष ट्रेन कराएगी
- एसी, स्लीपर में 10 दिन की धार्मिक यात्रा का आईआरसीटीसी लाया है पैकेज
- खाना, ठहरना और स्थानीय भ्रमण के लिए बस की एसी बस की सुविधा
मथुरा। इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन (IRCTC) द्वारा तीर्थयात्रियों को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा 7 ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा कराई जा रही है। इस यात्रा में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।
इस यात्रा के मुख्य आर्कषण
1. श्रेणी अनुसार कुल बर्थों की संख्या 767- 2 एसी (कुल 49 सीटें), 3 एसी (कुल 70 सीटें) एवं स्लीपर (कुल 648 सीटें)
2. उतरने व चढ़ने के स्टेशन - गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई एवं ललितपुर।
3. यात्रा तिथि-17 नवंबर से 26 नवंबर 2023 तक 9 रात्रि एवं 10 दिन
सुविधाएं - इस पैकेज में 2 एसी, 3 एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी व नान एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इकोनॉमी श्रेणी (स्लीपर क्लासं) में एक, दो, तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 18950 रुपए प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का 17850 रुपए है। (स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, डबल व ट्रिपल पर नॉन एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था)
स्टैंडर्ड श्रेणी (3एसी क्लास) में एक, दो, तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का 31800 रुपए प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का 30500 रुपए है। (3 एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल व ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में डबल व ट्रिपल पर वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था)
कंफर्ट श्रेणी (2एसी क्लास) में एक, दो, तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का 42200 रुपए प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का 40650 रुपए है। (2एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल व ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, एसी होटल के कमरे में डबल व ट्रिपल पर वॉश एंड चेंज एवं एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था)।
एलटीसी और ईएमआई की सुविधा
इसमें एलटीसी एवं ईएमआई 919 प्रति माह से शुरू की सुविघा भी उपलब्घ है। ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है।
पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पैकेज की बुकिंग
इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी। उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती हैे।
अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए नीचे दिये गये मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते है-
गोरखपुर : 8294814463/8595924273/8874982530
लखनऊ : 8287930913/8287930909/ 8287930908/ 8287930902
कानपुर: 8595924298/ 8287930930
प्रयागराज : 859592429/ 8287930935
आगरा : 85959 24271/ 82879 30917
ग्वालियर : 8595924299
झांसी : 8595924291 /8595924300
मथुरा :8171606123



