कार्डियक अरेस्ट के शिकार हुए सिंगर केके!, आज होगा अंतिम संस्कार

  • Sunday June 19 2022 - 09:33 AM
  •  

मुंबई। ‘हम रहें या ना रहें कल’, ‘अलविदा’, ‘अभी अभी तो मिले हो’ जैसे न जाने कितने ब्लॉकबस्टर सॉन्ग गाकर संगीत प्रमियों को झूमने पर मजबूर कर देने वाले बॉलीवुड के जानेमाने सिंगर केके यानी कृष्ण कुमार कुन्नथ की मौत आज अपने अंतिम सफर पर निकलेंगे। बुधवार देर रात केके की पत्नी और दोनों बच्चे कोलकाता से उनका पार्थिव शरीर लेकर मुंबई पहुंचे। इस दौरान केके की एक झलक देखने के लिए उनके फैंस की भीड़ उनके अपार्टमेंट के बाहर देखी गई। केके के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, सिंगर केके का पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक उनके घर पर ही रखा जाएगा, जहां मीडिया और उनके फैंस उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे. दोपहर में करीब 1 बजे के बाद वर्साेवा हिंदू श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार होगा. जहां इंडस्ट्री, परिवार और आम जनता पहुंचेंगी।

वर्साेवा श्मशान घाट पर केके के पिता को भी अंतिम विदाई दी गई थी, इसलिए परिवार ने वहीं उन्हें अंतिम विदाई देने का फैसला किया है। केके के अंतिम यात्रा में म्यूजिक इंडस्ट्री और बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े दिग्गज शामिल हो सकते हैं।

कार्डियक अरेस्ट बना मौत का कारण?

केके  के पार्थिव शरीर बुधवार को कोलकाता में ही पोस्टमार्टम हुआ। रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया में असामान्य कुछ भी नहीं मिला है, हालांकि 72 घंटे बाद अंतिम रिपोर्ट मिलेगी। डॉक्टर्स के मुताबिक, केके का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है। कुछ मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक, वह पहले से ही लिवर और फेफड़ों की समस्या से भी जूझ रहे थे, क्योंकि उनके लिवर और फेफड़ों की हालत बहुत ज्यादा अच्छी नहीं, हालांकि, सच क्या है ये फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही क्लियर होगा।