दिवाली की रात को ऐसे जलाएं दीपक, सौभाग्य चलकर आएगा
दीपावली को दीये की पंक्ति भी कहते हैं। यह खास तौर पर दीपों का पर्व है। दिवाली के पांच दिनों तक दीये जलाए जाते है और घर के अलग-अलग जगहों पर उन्हें रखा जाता है। धनतेरस से ही दीपों का उत्सव आरंभ हो जाता है और घर-घर में दीप झिलमिलाने लगते हैं।
तो आइए जानते हैं दिवाली की रात को कहां-कहां लगाए दीपक की सौभाग्य खुद ही आपके घर चलकर आए जाएं।
1 - सबसे पहले घर के मंदिर में जहां लक्ष्मी का मुख्य पूजन करें वहां अखण्ड दीपक जरूर जलाएं। घ्यान रखें कि यह दीपक रातभर बुझना नहीं चाहिए।
2 - धन की कामना पूरी हो, इसके लिए मुख्य दरवाजे के बाहर दोनों तरफ दीपक अवश्य लगाएं।
3 - एक दीपक वहां लगाएं जहां पीने का पानी रखा जाता है।
4 - घर के तुलसी चौरहे पर दीपक लगाएं। वहां दीपावली के अलावा भी हर दिन दीपक लगाना चाहिए।
5 - पीपल के पेड़ के नीचे दीपक लगाएं। मगर ध्यान रहे कि दीया लगाने के बाद उसे पीछे मुुड़कर देखना नहीं है। यह उपाय दिवाली की रात को करना है।
6 - घर के आस-पास किसी चौराहे पर दीवाली की रात में दिया जरूरू जलाएं। इससे भी पैसों से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाती है।
7 - घर के आस-पास स्थित मंदिर में भी एक दीया जलाएं। इससे सभी देवी -देवताओं की कृपा मिलती है और क्लेशों से मुक्ति व मानसिक शांति मिलती है।
8 - बेलपत्र के पेड़ के नीचे दीया लगाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से आर्थिक के अलावा व्यक्ति के जीवन में आने वाली अन्य परेशानियां दूर होती है।
9 - यदि भूत-प्रेत संबंधी परेशानी आ रही हो, तो पितरों के निमित्त श्मशान में एक दीपक जरूर जलाएं।
10 - अपपने घर की मुंडेर, दहलीज, खिड़की, बाथरूम, छत पर दरवाजे पर दीपक लगाने के सााथ ही एक दीपक पड़ोसी के घर में भी शुभ शगुन का जरूर रखना चाहिए।



