जल्द मिलेगा मेट्रो के टोकन लेने की लाइन से छुटकारा, अब यात्री खुद जनरेट कर सकेंगे क्यूआर कोड टिकट

  • Tuesday June 20 2023 - 03:19 PM
  •  

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की टिकट यानि टोकन लेने के लिए यात्रियों को लाइन में लगने से छुटकारा मिलेगा। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) एक नई टिकंिटंग सर्विस पर काम कर रही है। अब यात्री अपने मोबाइल से दिल्ली मेट्रो ऐप से क्यूआर कोड बेस्ड टिकट जनरेट कर सकेंगे। 

टिकट विंडो पर लगने वाली लाइन और इससे यात्रियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो नई टिकटिंग सर्विस पर काम कर रहा है। यह सेवा जल्द ही लॉन्च हो सकती है। इस नई टिकटिंग सर्विस से लोग अपने मोबाइल फोन से खुद ही टिकट जनरेट कर पाएंगे। यह टिकट क्यूआर कोड बेस्ट होगा। एक नई फोन क्यूआर कोड बेस्ट टिकटिंग सर्विस की तकनीक पर काम कर रहा है। इस सर्विस के लॉन्चिंग के बाद पैसेंजर को टोकन के लिए लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ेगा। इसके लिए सिर्फ मोबाइल का इस्तेमाल करना होगा। 

नया क्यूआर कोड जनरेट करने के लिए यात्रियों को दिल्ली मेट्रो रेल ऐप का इस्तेमाल करना होगा। यह ऐप यूजर्स को पेमेंट करने के ढेरों ऑप्शन उपलब्ध कराएगा। एक बार पेमेंट होने के बाद ऐप में कोड जनरेट हो जाएगा। मोबाइल पर जनरेट यूआर कोड को फ्लैप डोर पर लगे स्कैनर से स्कैन कराना हेागा। इसके बाद डोर ओपन हो जाएंगे और यात्रि आसानी से मेट्रो में एंट्री और एग्जिट कर पाएंगे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह एप्लीकेशन इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। इसकी फाइनल स्टेज की टेस्टिंग पूरी होने के बाद डीएमआरसी द्वारा इस नई  टिकटिंग सेवा को संभवंतः इसी महीने लॉंन्च किया जाएगा।