मथुरा भीषण हादसा
मथुरा भीषण हादसा: वाहनों की भिड़ंत में 13 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 लोग जिंदा जले, 150 से अधिक घायल
मथुरा। घने कोहरे ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर कहर बरपाया। बीती रात्रि तड़के मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत माइलस्टोन 127 पर एक दर्जन से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद कई वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा इलाका आग की लपटों में घिर गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 150 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 10 कंकाल और उनकी खोपड़ियां पुलस ने जलती हुई बसों से निकाली हैं। इन नरमुडों की पहचान के प्रयास डीएनए टेस्ट क मदद से करने का प्रयास किया जाएगा।
तड़के 4 बजे हुआ हादसा, कोहरे में शून्य दृश्यता
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। उस समय यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरा इतना घना था कि दृश्यता लगभग शून्य हो गई थी। आगरा से नोएडा की ओर जा रहे वाहनों की रफ्तार अधिक थी और अचानक एक के बाद एक वाहन आपस में टकराते चले गए।
सात बसें और तीन छोटे वाहन टकराए
जानकारी के अनुसार, हादसे में सात बसें, तीन छोटे वाहन,जिनमें एक यूपी रोडवेज बस भी शामिल है,आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद कई वाहनों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में वाहन धू-धूकर जलने लगे।
आग में जले लोग, खिड़कियों से कूदकर बचाई जान
आग लगने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। बसों और कारों में टक्कर के बाद वे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर मौके पर पहुंची करीब एक दर्जन दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस,दमकल विभाग, यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया।
घायलों का इलाज जारी, कई अस्पतालों में भर्ती
घायलों को जिला अस्पताल मथुरा, 100 शैय्या अस्पताल वृंदावन में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है। 38 घायल जिला अस्पताल मथुरा में भर्ती हैं, 39 घायल बलदेव सीएचसी में उपचाराधीन हैं, कई घायल अन्य अस्पतालों में भर्ती हैं।
एक मृतक वित्त मंत्री के निजी सचिव
अब तक जिन मृतकों की पहचान हुई है, उनमें -1. अखिलेंद्र प्रताप यादव, पुत्र वंशीधर, निवासी मुद्दीनपुर, प्रयागराज, 2. रामपाल, पुत्र पहोड़ी राम, निवासी आजमगढ़, 3. सुल्तान, निवासी गोंडा बताया गया है कि मृतक अखिलेंद्र प्रताप यादव, उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के निजी सचिव के रूप में कार्यरत थे।
जांच के आदेश, एडीएम प्रशासन करेंगे जांच
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि इस हादसे की जांच एडीएम प्रशासन को सौंपी गई है। वहीं डीएम और एसएसपी घटना की सूचना मिलते ही दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने- मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये,घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
डीएम-एसएसपी, भावुक हुए जिलाधिकारी
जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उनके परिजनों से बातचीत की। घायलों से बातचीत के दौरान जिलाधिकारी की आंखों से आंसू निकल पड़े। उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
चश्मदीदों की जुबानी भयावह मंजर
एक चश्मदीद ने बताया कि हादसे के बाद 20 एंबुलेंस से करीब 150 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। कानपुर निवासी अमन यादव ने बताया कि वे अपने दोस्तों के साथ कार से बांके बिहारी मंदिर दर्शन जा रहे थे। घने कोहरे के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, तभी अचानक एक वाहन ने टक्कर मार दी और उसके बाद लगातार वाहन टकराते चले गए। हमीरपुर की नसीमा ने बताया कि वे अपने पति के साथ पानीपत मजदूरी के लिए जा रही थीं। उनकी बस दूसरी बस से टकरा गई और उसमें आग लग गई। किसी तरह जान बचाई गई, लेकिन उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक्सप्रेस-वे पर लगा लंबा जाम
हादसे के बाद आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले यमुना एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया। यातायात पुलिस ने बाद में वैकल्पिक मार्गों से यातायात को सुचारू कराया।
हेल्पलाइन नंबर जारी
जिला प्रशासन ने इस हादसे को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं-
- कंट्रोल रूम मथुरा: 0565-2403200
- डीएम मथुरा: 9454417512
- अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व): 9454417583
- एसपी ग्रामीण: 9454401103
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी जानकारी या सहायता के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें।
घटनास्थल से सीधा जिला अस्पताल मथुरा में भर्ती हुये..
1. पवन कुमार पुत्र बेचन लाल निवासी शीश बारिया थाना मतिगंज गोंडा
2. अभिषेक पुत्र हरिशंकर निवासी चौबेपुर थाना चौबेपुर कानपुर
3. मोबीन खान पुत्र यूनुस निवासी गोकुमो थाना चौबेपुर कानपुर
4. मुगुन यादव पुत्र इंद्रपाल निवासी नारायणपुरी थाना गौड अयोध्या
5. देवराज पुत्र बच्चू निवासी फतेहपुर
6. आशीष श्रीवास्तव पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी रविंद्र नगर
7. अमन यादव पुत्र अचल यादव निवासी बिठौर थाना बिठौर कानपुर
8. नीरज कुमार यादव पुत्र धर्मेंद्र कुमार निवासी मोहदीनपुर प्रतापपुर थाना सिरायम ब्रिज जिला प्रयागराज
9. श्रीकांत तिवारी पुत्र राजेश कुमार तिवारी निवासी गोंडा जिला गोंडा
10. अजय कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी हमीरपुर जिला हमीरपुर
11. प्रियंका पत्नी अजय कुमार निवासी हमीरपुर जिला हमीरपुर
12. सुमन पुत्री रामकेश निवासी घाटमपुर थाना कानपुर नगर जिला कानपुर नगर
13. गिरीश चंद्र पुत्र रामकुमार निवासी करौली राठौरी थाना सुल्तान जिलाअंबेडकर नगर
14. दिलीप कुमार दुबे पुत्र राज नारायण दुबे निवासी दासियापुर थाना गोंडा देहात जिला गोंडा
15. संदीप कुमार पुत्र बरदानी निवासी उमरी थाना दीवान जिला हमीरपुर
16. अभिषेक पुत्र रामशरन शर्मा निवासी नियामतपुर जिला जालौन
17. सूरजन पुत्र दुर्जन निवासी उमरी थाना दीवान जिला हमीरपुर
18. शैलेंद्र पुत्र तारा सिंह निवासी शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद
19. ऋषिकांत पुत्र स्व0 सुखलाल गुप्ता निवासी लिंगा राठ थाना राठ जिला हमीरपुर
20. अनिल पुत्र अरविंद निवासी लिंगा राठ थाना राठ जिला हमीरपुर
21. विनय कटियार पुत्र रामस्वरूप निवासी निवादा थाना राजपुर जिला कानपुर
22. रघुवीर पुत्र दुर्जन निवासी सरीला उमरेखा जिला हमीरपुर
23.सुखदेवी पत्नी सुखराम निवासी उमरई हमीरपुर
24. मनीष पुत्र बलवान निवासी बिलगांव जिला हमीरपुर
25. विनय कुमार पुत्र राम कुबेर निवासी पूरी सरियक थाना दुबोलिया जिला बस्ती
26. मूंगालाल पुत्र छत्ता निवासी बरुआ थाना मसगोआ जिला हमीरपुर
27. मातादीन पुत्र रामकुमार निवासी ठकोर थाना ठकोर जिला जालौन
28. भारत पुत्र नत्थू निवासी बिलगांव थाना जलालपुर जिला हमीरपुर
29. अरुन कुमार पुत्र चरन दास निवासी गोहान थाना जरिया जिला हमीरपुर
30. मोहित पुत्र राजेंद्र निवासी बिलगांव थाना जलालपुर जिला हमीरपुर
31. श्रीमती शीला पत्नी हरिप्रसाद निवासी बन्डवा थाना मुस्करा जिला हमीरपुर
32. सौरभ पुत्र सुरेन्द्र उम्र 25 वर्ष कानपुर
33. सिद्धार्थ पुत्र प्रदीप उम्र 40 वर्ष बस्ती
34. गरिमा पाण्डेय पत्नी सिद्धार्थ 34 वर्ष बस्ती
35. सूरज कुमार पुत्र जयप्रकाश 27 वर्ष नोएडा
36. निधि कटियार पत्नी विनय कुमार 36 वर्ष कानपुर
37. शिवमुरत पुत्र नानू उम्र 40 वर्ष मऊ
38. आपूव गुप्ता पुत्र सुखपाल उम्र 24 वर्ष हमीरपुर
39. रामकृपाल पुत्र वृन्दावन उम्र 40 वर्ष बान्दा
40. काशीराम पुत्र सविता 24 वर्ष गोन्डा
41. अर्जुन पुत्र रामललित उम्र 27 वर्ष गोन्डा
42. नसीमा पत्नी उस्मान 30 वर्ष हमीरपुर
43. उस्मान पुत्र जाकिर 50 वर्ष हमीरपुर
सीएचसी छौली से जिला अस्पताल मथुरा व सौसैया वृन्दावन रेफर किये गये
1. अरून कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी गोंडा मो0न0 9069258100
2. अमरनाथ पुत्र ओमप्रकाश उम्र 35 वर्ष जिला अम्बेडकर ।
3. हेमन्त पुत्र देवराज निवासी लखनऊ मो0 7408899666
4. शिवनरायन पुत्र रामशंकर निवासी थाना मुन्डेश्वर वस्ती मो0 9953823585
5. मीना पत्नी रमेश उम्र 45 बिरला मन्दिर
6. सुनील पुत्र रामदुलारे उम्र 36 जिला गोन्डा
7. अमित पुत्र सुगर सिंह निवासी औरैया मोन0 8755753239
8. शरवेन्द्र पुत्र वृजलाल यादव निवासी कानपुर मो0 8277726349
9. अशोक पुत्र लालचन्द निवासी अम्वेडकर नगर
10. प्रमोद पुत्र गोकुल निवासी महोवा मो0
11. सौरभ पुत्र सूर्यदेव यादव निवासी कुशीनगर मो0 7668502674
12. आदित्य पुत्र अमित निवासी फतेहपुर मो0
13. विरेन्द्र गिरि पुत्र रामलखन निवासी वारावंकी मो0 8112072950
14. अनिल पुत्र शिथिला उम्र 28 वर्ष जिला गोन्डा
15. अरविन्द तिवारी पुत्र आनन्द तिवारी निवासी गोरखपुर
16. शिखा त्रिपाठी पत्नी पी के त्रिपाठी निवासी कानपुर
17. रघुवर पुत्र सरनाम निवासी अम्वेडकरनगर
18. नरगिश पत्नी सुल्तान निवासी गोंडा मो0 9510786936
19. सुल्तान अहमद नि0 गोंडा
20. आलोक तिवारी पुत्र विद्यासागर निवासी कानपुर
21. रामदयाल पुत्र अवधेश उम्र 35 वर्ष जिला देवरिया
22. कुलदीप भास्कर पुत्र रतन सिह निवासी कानपुर
23. अर्जुन पुत्र शेरपाल उम्र 26 वर्ष जिला अम्बेडकरनगर
24. शशि सिह पत्नी कुलदीप भास्कर निवासी कानपुर
25. आदेश पुत्र अरविन्द 27 वर्ष जिला मैनपुरी
26. रघुवीर पुत्र भगवानदास उम्र 40 वर्ष टाउनशिप
27. अपराजिता पत्नी पीके त्रिपाठी निवासी ग्रेटर नोयडा
28. भूपेन्द्र पुत्र ब्रजलाल जिला गोन्डा
29. गुलाम पुत्र गुलामराव निवासी वस्ती मो0 8591633240
30. मन्दीप सिंह पुत्र ओमप्रकाश उम्र 30 वर्ष जिला गोन्डा
31. शीला पत्नी नत्थू उम्र 60 वर्ष जिला कुशीनगर
32. सुभाष पुत्र असंजीलाल उम्र 52 वर्ष जिला कानपुर
33. मुशर्फ अलिखान पुत्र नजरूद्दीन खान निवासी कानपुर मो0 7668502674
34. आमिर पुत्र अब्दुल निवासी दिल्ली
35. उषा पत्नी बिजेद्र उम्र 53 वर्ष दिल्ली
36. सकिल पुत्र इरशाद निवासी हरदोई 7428635671
37. प्रेमा देवी पत्नी राधेश्याम शिवतारा 6390927137
38. अभिषेक पुत्र कैलाशनाथ निवासी कानपुर 9935257157
39. रामअवधेश पुत्र दुखी निवासी आजमगढ मो0 7809880533
40. गीता पत्नी डा0 एलआर गंगवार उम्र 72 वर्ष हरियाणा
41. रायबहादुर पुत्र बरखो उम्र 36 वर्ष जिला अम्बेडकर नगर
42. सोनू पुत्र गंगासेवक उम्र 25 वर्ष जिला उन्नाव
43. विश्वनाथ पुत्र अग्निराम उम्र 61 जिला अम्बेडकरनगर
बलदेव हास्पीटल मे एडमिट कराये गये –
1. काजल पुत्री राजू उम्र 17 वर्ष निवासी खुशीनगर गोरखपुर मो0 9501114947
2. विकास पुत्र पन्नालाल उम्र 30 वर्ष गांधीनगर जिला जालौन कोच उ0प्र0 मो0 9236369287
3. कामिनी देवी पत्नी विकास उम्र 24 वर्ष गांधीनगर जिला जालौन कोच उ0प्र0 मो0 9236369287
4. आशा देवी पत्नी सत्यवीर उम्र 38 वर्ष निवासी नरहैला रोड व थाना दिल्ली मोन0 7011526102
5. ऊषा यादव पत्नी अमरजीत यादव उम्र 36 वर्ष निवासी पुरूषोत्तम पट्टी बलिया मो0 9721305032
6. लालवहादुर पुत्र सुदामा उम्र 50 वर्ष गोरखपुर कुशीनगर मो0 9264944534
आगरा एसएन मेडीकल कॉलेज में भर्ती घायलों के नाम
1. सुरवन सिंह पुत्र लाल यादव उम्र 44 वर्ष जिला कानपुर ।
2. अमरनाथ पुत्र ओमप्रकाश उम्र 35 वर्ष जिला अम्बेडकरनगर ।
3. भूपेन्द्र पुत्र बृजलाल उम्र 50 वर्ष जिला गोन्डा ।
4. अपराजिता पुत्री डा0 पी0के0 त्रिपाठी उम्र 21 वर्ष बरेली ।



