दीपावली पर दीये जलाते समय भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां

  • Thursday October 20 2022 - 10:29 AM
  •  

दिवाली का त्योहार नजदीक है। हर घर में दीयों से जगमगाएगा। दीपावली पर कम से कम 21 दीपक जलाने का प्रचलन है। इस बार दीवाली 24 अक्टूबर 2022 सोमवार को मनाई जाएगी। दिवाली के दिन शुभ मुहूर्त में दीये जलाते समय कुछ बातों का अवश्य ध्यान रखना चाहिए और यह भी जान लें कि भूलकर भी न करें दीपक जलाते समय छह गलतियां। 

  • कभी भी खंडित दीये न जलाएं। खंडित दीपक जलाना अशुभ माना जाता है। इससे धन की हानि होती है। 
  • पुराने दीपक जलाना भी अशुभ है। एक पुराना दीपक सरसों के तेल का धनतेरस और नरक चतुर्दशी की रात को यमदेव के लिए जरूय जलाया जाता है। 
  • दीये जलाते समय दिशा का भी ध्यान रखें। दीपक पश्चिम की ओर रखने से आर्थिक या सेहत संबंधी नुकसान होता है। दीपक की लो या ज्योति को दक्षिण की दिशा की ओर नहीं रखना चाहिए। यह कर्ज बढ़ाता है। 
  • यदि घी का दीपक जला रहे हैं तो सफेद रूई का उपयोग कर सकते हैं और यदि तेल का जला रहे हैं तो लाल धागे की बत्ती का उपयोग करें। घी का दीपक बाएं और तेल का दीपक दाएं ओर रखना चाहिए। 
  • एक दीपक को दूसरे दीपक से कभी नहीं जलाना चाहिए। यह भी अशुभ माना जाता है। 
  • दीपक को हाथ या फूक से नहीं बुझाना चाहिए। पूजा के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि दीपक बुझे नहीं।