चार धाम यात्रा 2023: केदारनाथ यात्रा हेलीकॉप्टर से आसान नहीं
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 2023 का शुभारम्भ हो चुका है। 22 अप्रेल को गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने के साथ ही देश-विदेश से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री धामों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैंँ। केदारनाथ धाम के कपाट कल 25 अपेल को खुल रहे हैं। यात्रा के लिए केदारनाथ हेली सेवा बुकिंग के लिए तीर्थयात्रियों में भी काफी उत्साह दिखाई दे रहा हैं। लेकिन, केदारनाथ हेली सेवा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को भी कुछ नियमों का सख्ती से पालन करना होता हैं। यात्रियों द्वारा ऐसा न करने पर उनकी टिकट भी रद्द हो सकती हैं। ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम में केदारनाथ हेली सेवा में सफर आसान नहीं होता हैं। केदारनाथ धाम के आसपास खराब मौसम से मुस्किलें भी दो गुनी हो जाती हैं।
खराब मौसम हेलीकॉप्टर पायलट के लिए किसी मुश्किल से कम नहीं होता है। तो दूसरी ओर, खराब मौसम तीर्थयात्रियों को हर पल डराता भी है। आपको बता दें कि केदारनाथ धाम में अक्टूबर 2022 में हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें सात तीर्थयात्रियों की जान गई थी।
इससे पहले केदारनाथ में इससे भी हेलीकॉप्टर हादसे हुए हैं। इसके लिए मुख्य तौर पर खराब मौसम और कंपनियों की लापरवाही जिम्मेदार रही है। 20 पहले एक हेलीकॉप्टर से शुरू यह सेवा अब रोजाना ढाई सौ उड़ान के साथ संचालित हो रही है। दुर्गम हिमालय में स्थित बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए 2003 में अगस्त्युनि मैदान से पवनहंस के जरिए हेलीकॉप्टर सेवा की शुरूआत हुई थी।
इसके बाद वर्ष 2006 में प्रभातम कंपनी ने फाटा से ऑपरेशन क्या शुरू किया कि यहां हेली कंपनियों का कारोबार उफान पर आ गया। यात्रा सीजन के दौरान केदारघाटी में एक बार 13 कंपनियां तक संचालित होती थी। अब इनकी संख्या नो तक सीमित कर दी गई है। केदारनाथ में साफ मौसम वाले एक दिन में करीब ढाई सौ तक उड़ानें संचालित होती हैं। प्रतिदिन कितनी उड़ानें होंगी यह काफी हद तक मौसम और सूर्योदय और सूर्यास्त के समय पर निर्भर करता है। हालांकि घाटी संकरी होने के कारण एक समय में छह हेलीकॉप्टर ही हवा में रह सकते हैं। पिछले वर्ष करीब पौने दो लाख यात्रियों ने हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ लिया था। इस बार संबंधित विभाग ने प्रतिदिन अधिकतम 1400 हेलीकॉप्टर टिकटों का लक्ष्य तय किया है। यहां हेलीकॉप्टर सेवा 2003 में शुरू हुई थी।
पांच गुना तक महंगा पड़ता है डबल इंजन हेलीकॉप्टर
घाटी में सेवाएं दे चुके एक पायलट के अनुसार इस यात्रा में सभी हेलीकॉप्टर सिंगल इंजन ही होते हैं। हालांकि दुनिया में यात्री हेलीकॉप्टर सिंगल इंजन ही चलते हैं। क्यों कि डबल इंजन हेलीकॉप्टर का संचालन पांच गुना तक महंगा पड़ता है, अधिक वजन होने के कारण पायलट सहित चार लोग ही एक बार में जा सकते हैंँ। हर उड़ान के बाद हेलीकॉप्टर की जांच भी होती है, तय उड़ान समय के आधार पर मेटिनेंस पर डीजीसी की सख्त निगरानी होती है।
केदारनाथ में पिछले सालों में हुए हेलीकॉप्टर हादसे
2010 में हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान पंखे की चपेट में आकर युवक की मौत
21 जून 2013 को एक निजी हेलीकॉप्टर जंगलचट्टी की पहाड़ी में कै्रश, पायलट की मौत
25 जून 2013 सेना का एमआई 17 हेलीकॉप्टर क्रैश, एयरफोर्स के 20 अफसर- जवान शहीद
24 जुलाई 2013 जंगलचट्टी की पहाड़ी में निजी हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत दो की मौत
18 अक्टूर 2022 में केदारनाथ से कुछ ही दूरी पर गरुड़चट्टी में हेलीकॉप्टर क्रैश, सात की मौत
23 अप्रेल 2023 हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा फाइनेंस कंट्रोलर की मौत



