कालसर्प योग से होने वाले लाभ, हानि और दोष शान्ति के उपाय, जानिए

  • Wednesday January 11 2023 - 09:33 PM
  •  

कालसर्प योग प्राणिमात्र के जन्म जन्मान्तरों में संचित दुष्कर्मों को फल से प्राप्त होता है। यह कभी कभी किसी जीव को अपने वंशज या माता-पिता के किए कर्मों का फल भी भोग कराता है। यह योग अधिकांश उच्च वर्गों की कुण्डली में मिलता है। इस योग वाला व्यक्ति बहुत ऊंचाइयां छूता है या ऊचाइयां छूने के बाद नीचे गिर जाता है। 

इस योग से हानि - विदेश यात्रा में रूकावट, सन्तान से कष्ट, पदोन्नति में बाधक, विवाह में विलम्ब, व्यापार में बहुत बड़ा घाटा, अचानक जीवन का अन्त, दाम्पत्य सुख में कमी आदि। 

निदान पर लाभ - अचानक भाग्योदय, उत्तरोत्तर जीवन में नए-नए मोड़, व्यापार व्यवसाय में बहुत बड़ा लाभ, स्वास्थ्य पर अनुकूल प्रभाव, सन्तति सुख में लाभ, कम समय में पूर्ण विकास हो जाना आदि। राजनीति मंें बहुत बड़ा नाम करता है। 

कालसर्प योग 12 प्रकार से कुण्डली में परिलक्षित होता है। वैसे तो 277 प्रकार का यह योग बनता है। फिर भी मानव जीवन को बारह प्रकार के कालसर्प येाग प्रभावित करते हैं। 

1 - जन्मकुण्डली में प्रथम यानि तनु भाव में राहु, सप्तम भाव में केतु होने से अनन्त नाम कालसर्प योग बनता है। 

2 - कुण्डली में दूसरे घर में राहुल और अष्टम भाव में केतु के होने से ककोंटक नाम कालसर्प योग बनता है। 

3 - तृतीय स्थान में राहु, नवम में केतु होने से वासुकी नामक कालसर्प योग बनता है। 

4 - चौथे में राहु, दशम में केतु, शंखपाल नामक कालसर्प योग बनता है। 

5 - पंचम में राहु, ग्यारहवें में केतु, पदम नामक कालसर्प योग बनता है। 

6 - छठे घर में राहु, बारहवें में केतु महापदम नामक कालसर्प योग बनता है। 

7 - सातवें में राहु, लग्न में केतु, तक्षक नामक कालसर्प योग बनता है। 

8 - आठवें घर में राहु, दूसरे में केतु, कुलिक नामक कालसर्प योग बनता है। 

9 - नवम भाव में राहु तथा तृतीय में केतु शंखनाद नामक कालसर्प योग बनता है। 

10 - दशम में राहु, चतुर्थ में केतु पातक नामक कालसर्प योग बनता है। 

11 - ग्यारहवें में राहु, षष्ठ में केतु, विषाक्त नामक कालसर्प योग बनता है। 

12 - बारहवें में राहु, षष्ठ में केतु, शेषनाग नामक कालसर्प योग बनता है। 

विशेष -  भरणी, मधा, आर्द्रा, आश्लेषा, मूल, कृतिका, पंचमी, दशमी, अमावस्या के दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति के जीवन में उमंग आती है। 

कालसर्प दोष शान्ति के उपाय 

कालसर्प दोष की शान्ति के लिए मुख्य रूप से (1) ग्रह र्शािन्त (2) सर्प दोष (3) पितृदोष शान्ति एवं नागबलि एवं शिव पूजन वैदिक पुराणोक्त विधि से किसी योग्य ब्राह्मण द्वारा करानी चाहिए। विधि पूर्वक महामृत्युंजय मंत्र का जप भी कराएं। यदि कुण्डली में कालसर्प योग पड़ा हो, तो निम्नलिखित किंचित उपाय करने शुभ एवं कल्याणकारी होंगे - 

1 - कालसर्प की अरिष्ट शान्ति के लिए शिव मन्दिर में सवा लाख ऊॅ नमः शिवाय का जप करना और जप के बाद रूद्राभिषेक कराने का विशेष महत्व है। साथ ही शिवलिंग पर चांदी का सर्प युगल नाग स्तोत्र एवं नाग पूजनादि करके चढ़ाना शुभ होगा। 

नाग गायत्री मन्त्र - ऊॅ नव कुलाय विद्महे विषदतांय धीमहि तन्नो सर्पः प्रचोदयात्।।

2 - प्रत्येक शनिवार एक नारियल को तैल एवं काले तिलों का तिलक लगाकर, मौली लपेटकर अपने सिर से तीन बार घुमाकर ऊॅ भ्रां भ्रीं भौं सः राहवे नमः मन्त्र कम से कम तीन बार पढ़कर चलते पानी में बहा दें। ऐसे कम से कम तीन बार पढ़कर चलते पानी में बहा देवें- ऐसे कम से कम पांच शनिवार करें। 

3 - प्रत्येक शनिवार कुत्तों को दूध और चपाती डालनी तथा गौओं, कौओं को तेल के छींटे देकर रसोई की प्रथम चपातियां डालना शुभ है। 

4 - कालसर्प योग के कारण यदि वैवाहिक जीवन में बाधा आती हो, जो जातक पत्नी के साथ दोबार विवाह करें एवं घर के चौखट पर चंादी का स्वस्तिक चिन्ह बनवा कर लगवाएं। 

5 - घर में मयूर पंख का पंखा पवित्र स्थान रखें तथा भगवान् शिव का ध्यान करते हुए प्रातः उठते ही तथा सोने से पूर्व मयूर पंखे द्वारा हवा करें। 

6 - प्रत्येक संक्रान्ति को गंगा जल सहित गोमूत्र का छिड़कांव घर के सभी कमरों में करें। 

7 - कालसर्प योग शान्ति के लिए नवनाग देवताओं के नाम का उच्चारण करना चाहिए - 

अनन्त वासुकिं शेष पद्मानाभम् च कंबलम्।

शंखपालं कर्कोटकं कालियं तक्षकं तथा।।

एतानि संस्मरेन्नित्यं आयुः कामार्थ सिद्धये।

सर्पदोष क्षयार्थं च पुत्रपौत्रान् समृद्धये।।

तस्मै विषभयें नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्।। 

- आचार्य रामविलास चतुर्वेदी महाराज, ज्योतिषाचार्य