'मैंने 18 करोड़ रुपये में फिल्म स्टार को बेच दी अपनी वर्जिनिटी', 22 साल की लड़की का सनसनीखेज दावा
Student sold her virginity: 22 साल की एक छात्रा ने हैरान कर देने वाला कदम उठाते हुए अपनी वर्जिनिटी बेचने का फैसला किया है। इसके लिए उसने एक एस्कॉर्ट्स से संपर्क किया और उसे अपनी वर्जिनिटी बेचने के बारे में बताया साथ ही कहा कि संभावित खरीदारों से उसको मिलवाया जाए। उससे भी हैरानी की बात यह है कि उसकी वर्जिनिटी के खरीदारों की लाइन लग गई, आखिर में बोली लगाने पड़ी और एक हॉलीवुड एक्टर ने सबसे बड़ी बोली लगाई।
किस-किसने लगाई बोली
मैनचेस्टर की रहने वाली लौरा ने दिसंबर 2023 में अपनी वर्जिनिटी बेचने का फैसला किया था। कुछ महीनों बाद उसकी वर्जिनिटी के लिए बोली लगाई गई, जिसमें एक ‘बहुत प्रसिद्ध हॉलीवुड एक्टर” ने सबसे ज्यादा रकम (1.7 मिलियन पाउंड यानी 18 करोड़ रुपये से ज्यादा) देकर यह डील अपने नाम कर ली। इस नीलामी में एक लंदन के राजनेता और दुबई के एक व्यवसायी ने भी हिस्सा लिया था, लेकिन आखिर में हॉलीवुड अभिनेता ने सबसे ऊंची बोली लगाकर जीत हासिल की।
मुझे कोई पछतावा नहीं है
बोली लगने के बाद एस्कॉर्ट के साथ मिलकर एक तारीख तय की गई, जिस तारीख पर यह 22 साल की लड़की लंदन के एक फाइव-स्टार होटल में अभिनेता से मिलने गई। लौरा का कहना है कि इस फैसले को लेकर उन्हें किसी तरह की झिझक या घबराहट नहीं थी, बल्कि वो इसे लेकर बहुत उत्साहित थी। यहां तक कि एक साल बाद भी वो अपने इस फैसले से पूरी तरह संतुष्ट है और किसी भी तरह का पछतावा महसूस नहीं कर रही।
परिवार भी हो गया था राजी
लौरा ने कहा कि अगर उन्होंने इसे बेचे बिना किसी के साथ संबंध बनाया होता, तो संभव था कि वह व्यक्ति उनसे शादी नहीं करता। ऐसे में उन्होंने इसे एक समझदारी भरा फैसला बताया और कहा कि यह उनके लिए सही था। शुरुआत में उनके माता-पिता इस फैसले से चौंक गए थे, लेकिन बाद में वो भी राजी हो गए थे। लौरा ने कहा कि वे एक आजाद महिला है और कोई उसे यह नहीं बता सकता कि उसके किसके साथ संबंध बनाना चाहिए। उसने यह भी कहा कि वे कानूनन वयस्क हैं और उसने यह फैसला पूरी समझदारी के साथ लिया. पैसे से बदल गई पूरी जिंदगी इस डील के बदले में लौरा को मिलने वाले 1.6 मिलियन पाउंड (करीब 18 करोड़ रुपये) उसकी पूरी जिंदगी ही बदल दी। उसने इस पैसे से कई अपार्टमेंट खरीदे। जिन्हें किराए पर दे दिया। इसके अलावा उसने महंगे कपड़े खरीदे और कई जगहों की यात्रा की। अब आगे चलकर वे एक ‘शुगर बेबी’ के तौर पर काम करना चाहती है, जिससे उसे हर महीने लगभग 30,000 पाउंड (करीब 30 लाख रुपये) मिलेंगे।
लौरा ने लोगों को किया अलर्ट
लौरा का कहना है कि वे पहले भी एनबीए के खिलाड़ियों, प्रीमियर लीग फुटबॉलरों और राजनेताओं को डेट कर चुकी है। उसे यह पेशा पसंद है क्योंकि उसे नए लोगों से मिलने और उनके बारे में जानने का शौक है। हालांकि उसने यह भी चेतावनी दी कि जो कोई भी इस रास्ते पर चलना चाहता है, उसे सावधान रहना चाहिए। उसने कहा कि इसमें कई तरह के जोखिम होते हैं। इसलिए किसी भी एजेंसी का चुनाव सोच-समझकर करना चाहिए और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ खुद से ऐसा फैसला नहीं लेना चाहिए।



