बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का 10 दिन, 170 किमी की पदयात्रा में होगा बालाजी से बांकेबिहारी का मिलन

  • Saturday November 08 2025 - 11:27 PM
  •  

  • दिल्ली के कात्यायनी देवी मंदिर से से वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर तक तक क्या है का यूपी वाला प्लान
  • तारीख के साथ बाबा की पदयात्रा का रूट प्लान 

नई दिल्ली। बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने दिल्ली के छतरपुर स्थित कात्यायनी देवी मंदिर से वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर तक 10 दिनों की 170 किलोमीटर लंबी पदयात्रा शुरू की है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ये सनातन हिंदू एकता पदयात्रा दिल्ली के इंदप्रस्थ इलाके से शुरू होकर उत्तर प्रदेश में वृंदावन तक जाएगी। 7 नवंबर से प्रारंभ हुई पदयात्रा पहले दिन दिल्ली के जिरखोद मंदिर में पड़ाव लिया। 

शनिवार को सुबह करीब दस बजे दो धर्म ध्वजा के साथ राष्ट्रगान और हनुमान चालीसा करने के बाद यात्रा ने अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान किया। पहले दिन दस किलो मीटर चली यात्रा दूसरे दिन फरीदाबाद पहुंची। जैसे-जैसे यात्रा वृंदावन की ओर बढ़ रही थी वैसे-वैसे ही यात्रा में सेलिब्रिटी और लोग जुड़ते ही जा रहे थे। 

16 नवंबर तक यह पदयात्रा दिल्ली, हरियाणा से होते हुए यूपी के 422 से ज्यादा इलाकों से गुजरेगी। धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री इस पदयात्रा के जरिये 5 करोड़ लोगों तक पहुंचने का दावा कर रहे हैं। 10 दिनों में करीब दो लाख लोग इस पदयात्रा में शामिल होने की संभावना है। 

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि यह सनातन हिंदू को एक करने, देश को हिंदू राष्ट्र बनाने सहित कई अहम उद्देश्यों की पूर्ति के लिए यह यात्रा न सिर्फ एक पदयात्रा है बल्कि यह अनुष्ठान है। बालाजी और बांकेबिहारी के मिलन की यात्रा है। प्रतिदिन 15 किलोमीटर तय करने वाली यात्रा एक पड़ा से दूसरे पड़ाव के लिए प्रस्ताव करने से पहले राष्ट्रगान और हनुमान चालीसा का पाठ करेगी। इसके बाद दो धर्मध्वज जो कि एक यात्रा के आगे तो दूसरा यात्रा के पीछे रहेगा। इन ध्वजों के बीच में पदयात्री बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में चलेंगे। उन्होंने सभी सनातन हिंदू से अपील की है कि पदयात्री धर्मध्वज को लांघकर आगे नहीं जाएंगे। यह एक अनुष्ठान है। इसमें दोनों धर्म ध्वजा के बीच मे ही चलें। पदयात्रा में अखंड महामंत्र का कीर्तन होगा। पदयात्रा में गोमाता और साधु संतो का कमंडल चल रहा है। 

यमुना की साफ-सफाई का संकल्प

धीरेंद्र शास्त्री का दावा है कि उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य यमुना को गंगा की तरह शुद्ध पवित्र बनाना है। उत्तराखंड के यमुनोत्री से निकलने वाली यमुना हरियाणा से दिल्ली और उत्तर प्रदेश आकर बेहद प्रदूषित हो जाती है। ब्रज क्षेत्र में मांस-शराब की बिक्री पर रोक, गाय को राष्ट्र माता का दर्जा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि में भव्य मंदिर निर्माण के साथ सनातन धर्म की एकजुटता जैसे मुद्दे भी उठाए जाएंगे। पड़ाव स्थलों पर इन विषयों पर मंथन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस यात्रा के पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उत्तराखंड जाकर सीएम पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात की थी।

ये हस्तियां पदयात्रा में शामिल 

इस मुहिम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर,, मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, द ग्रेट खली से लेकर अभिनेता संजय दत्त, भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव, शिखर धवन, एवं कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इसके अलावा कवि कुमार विश्वास, अक्षरा सिंह, सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी इस पदयात्रा में शामिल हो सकते हैं। दावा है कि इस पदयात्रा में साध्वी ऋतंभरा, चिदानंद मुनि जी, स्वामी ज्ञानानंद महाराज, राजू दास महाराज हनुमानगढ़ी, सुधांशु महाराज, मृदुल कांत शास्त्री और संजीव कृष्ण ठाकुर सहित साधु संत शामिल होंगे।

पदयात्रा का रूट

7 नवंबर को दिल्ली के कात्यायनी देवी मंदिर से शुरू होकर दिल्ली के जिरखोद मंदिर तक 

8 नवंबर - जिरखोद मंदिर से शुरू होकर पहुंचेगी पड़ाव दशहरा मैदान, फरीदाबाद

9 नवंबर - फरीदाबाद दशहरा मैदान से बल्लभगढ़ मंडी से होते हुए सीकरी पहुचेगी 

10 नवंबर - सीकरी से प्रस्थान कर परथला होकर पलवल पर रात्रि पड़ाव होगा

11 नवंबर - पलवल से सात किमी दूर शुगर मिल होते हुए मितरौल में रात्रि विश्राम

12 नवंबर - मितरौल से सात किमी चलकर वनचारी होते हुए होडल मंडी

13 नवंबर - होडल मंडी हरियाणा से कोटवन बॉर्डर से होकर उत्तर प्रदेश सीमा पार कर मथुरा में प्रवेश करते हुए कोसीकलां मंडी पर रात्रि पड़ाव 

14 नवंबर - कोसीकलां मंडी से बेकमेट कंपनी से होकर गुप्ता रंेजीडेंसी में रात्रि विश्राम

15 नवंबर - नवमा पड़ाव गुप्ता रेंजीडेंसी से यादव ढ़ावा से होकर राधागोविंद मंदिर में पड़ाव होगा

16 नवंबर - राधागोविंद मंदिर से सात किलोमीटर चलकर छटीकरा चारधाम होते हुए 16 बांके बिहारी मंदिर पर समापन होगा।