बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के लिए 510 करोड़ की पेशकश करने वाला निकाला आगरा का नटवरलाल, 22 मुक़दमे है दर्ज
मथुरा। इलाहाबाद हाईकोर्ट में वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के लिए 510 करोड़ रुपए की पेशकश करने वाला आगरा का उद्योगपति पर आगरा में 22 मुकदमे धोखाधड़ी के पंजीकृत हैं। सन 2021 अगस्त में वह जेल भी जा चुका है।
5 अक्टूबर को इलाहाबाद हाई कोर्ट में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के लिए चल रही बहस में आगरा के बिल्डर प्रखर गर्ग की ओर से कहा गया था कि वह कारीडोर निर्माण के लिए 510 करोड़ रु उपलब्ध कराने को तैयार है। एक महीने में वह 100 करोड़ रु दे देगा। उसकी यह पेशकश सुनकर सभी सन्न रह गए और पूरे देश में लोग इस अप्रत्याशित दावे पर तरह-तरह की चर्चा करने लगे।
प्रखर गर्ग की हैसियत जानने के लिए मथुरा के एसएसपी ने आगरा के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर उनके इतिहास के बारे में जानकारी मांगी तो पता चला कि उसके खिलाफ आगरा में धोखाधड़ी के 22 मुकदमे थाना और विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन है।
कमलानगर के द्वारिकापुरी में रहने वालेप्रखर गर्ग रियल एस्टेट और होटल व्यवसायी हैं। उसका कहना है कि उन्होंने अपने हलफनामे में ये नहीं कहा कि मंदिर कॉरीडोर के लिए वह रकम देंगे। ये सब जन सहयोग से होगा। जैसे राम मंदिर के लिए लोगों ने सहयोग किया, वैसे ही बांके बिहारी मंदिर के लिए करेंगे। बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में 510 करोड़ की रकम जुटाना कोई बड़ी बात नहीं है। कई बडे़ ग्रुप हैं जो बांकेबिहारी के लिए सहयोग करते हैं उनसे मदद लेंगे।



