पंजाब आर्म्ड पुलिस के मुख्यालय से 300 किलो वजन की तोप चेारी, 20 बाद भी नहीं लगा सुराग
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सबसे पॉश इलाके में स्थित पंजाब आर्म्ड पुलिस के मुख्यालय की शान में रखी एक हेरिटेज श्रेणी की तोप चोरी हो गई। 300 किलो वजन की तोप को चोर पुलिस की नाक के नीचे से चोरी कर ले गए। काबिलेगौर बात यह है कि चोरी के 20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस तोप का पता नहीं लगा पाई है।
चेारी की ये सनसनीखेज वारदात चंडीगढ़ के सेक्टर 1 की है। जहां पंजाब सशस्त्र पुलिस की 18वीं बटालियन का मुख्यालय है। वहां पुलिस के आला अधिकारी और तमाम पुलिसकर्मियों का आवागमन बना रहता है। इस परिसर के मेन गेट पर दो संतरी पोस्ट भी हैं। जहां 24 घंटे हरियार बंद तैनात रहते हैंं जबकि परिसर के अन्दर बटालियन के हजारों पुलिसकर्मी होते हैं।
ऐसे में जीओ मेस के ठीक सामने से 300 किलो वजन की हेरिटेज तोप का चोरी हो जाना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाता है। इस मामले को लेकर विभाग ने चुप्पी साध ली है। हालांकि चोरी की घटना के बाद से पुलिस द्वारा मुख्यालय के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रह है। वहीं पुलिस ने चोरी की धारा 379 के तहत केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले शातिर चोरोें ने पांच मई की रात को को पीतल की तोप को चोरी कर लिया था। ये घटना ठीक पंजाब और हरियाणा सचिवालय के पीछे जीओ मेस की है।
चोरी के पांच दिन बाद 82 बटालियन के कमांडेंट बलविंदर सिंह को घटना की जानकारी मिली थी। इसी के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। आपको बता दें कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले पीतल की तोप 82 बटालियन के स्टोर रूम में थी। जिसे वहां से निकालकर बटालियन के मुख्य द्वार पर रखा गया था। वह तोप पंजाब आर्म्ड पुलिस के लिए एक अहम धरोहर थी।



