ट्रंप के टैरिफ बम से क्रिप्टो बाजार में सुनामी, निवेशकों के 1.7 लाख करोड़ डूबे

  • Wednesday October 15 2025 - 12:07 AM
  •  

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार सुबह अपने एक ऐलान से वैश्विक बाजार में भूचाल ला दिया। चीन के खिलाफ चल रही ‘ट्रेड वॉर’ को नए स्तर पर ले जाते हुए ट्रंप ने चीनी उत्पादों पर 100% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की। इस कदम के बाद अमेरिकी बाजार से लेकर क्रिप्टोकरेंसी मार्केट तक में हाहाकार मच गया। एक ही दिन में निवेशकों को 1.7 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा कि “1 नवंबर, 2025 से अमेरिका चीन पर मौजूदा टैरिफ के अलावा 100 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा।” इसके साथ ही अमेरिका ने सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर और टेक्नोलॉजी उत्पादों पर निर्यात नियंत्रण लागू करने की भी घोषणा की। वर्तमान में अमेरिका चीनी उत्पादों पर 30% टैरिफ लगाता है, जो अब बढ़कर कुल 130% हो जाएगा। इसके साथ ही सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर पर निर्यात नियंत्रण भी लागू किया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि यह कदम चीन की उस योजना के जवाब में जरूरी है, जिसमें वह लगभग हर उत्पाद पर व्यापक निर्यात नियंत्रण लागू करने की तैयारी कर रहा है। वर्तमान में अमेरिका चीनी उत्पादों पर 30 फीसदी टैरिफ लगाता है, जो अब बढ़कर कुल 130 फीसदी हो जाएगा।

ट्रंप के इस ऐलान का सबसे विनाशकारी असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर देखने को मिला, जहाँ निवेशकों में डर का माहौल बनने से चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई। सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 10 फीसदी से ज्यादा लुढ़ककर $1,10,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से भी नीचे आ गई, हालांकि बाद में इसमें मामूली सुधार होकर यह $1,13,096 पर कारोबार कर रही थी। इसी तरह, दूसरी सबसे बड़ी करेंसी इथेरियम में 11.2 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई और यह $3,878 पर आ गई। बाजार में गिरावट का यह दौर यहीं नहीं रुका; बीएनबी, सोलाना और एक्सआरपी जैसी अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में भी 14 फीसदी से 18 फीसदी तक की तगड़ी गिरावट देखी गई, जिससे पूरे क्रिप्टो जगत में हड़कंप मच गया।

क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट

इस घोषणा का सबसे बड़ा असर क्रिप्टो मार्केट पर देखने को मिला, जहाँ निवेशकों में डर का माहौल बन गया और चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई। बिटकॉइन 10% से ज्यादा टूटकर $1,10,000 के नीचे चला गया, बाद में हल्का सुधार होकर $1,13,096 पर कारोबार कर रहा था। इथेरियम (Ethereum) 11.2% गिरकर $3,878 पर आ गया। वहीं बीएनबी, सोलाना, एक्सआरपी जैसी अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में भी 14% से 18% तक की गिरावट दर्ज की गई।

ट्रेड वॉर का तकनीकी असर

यह विवाद तब शुरू हुआ जब चीन ने भविष्य में ‘रेयर अर्थ’ मिनरल्स (खास धातुओं) के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी। ये खनिज अमेरिकी टेक और ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए बेहद अहम हैं। ट्रंप के जवाबी कदम से यह डर बढ़ गया है कि क्रिप्टो माइनिंग हार्डवेयर और चिप सप्लाई चेन पर बड़ा असर पड़ सकता है। इसी आशंका के चलते निवेशकों ने बड़े पैमाने पर बिकवाली की, जिससे पूरा क्रिप्टो बाजार हिल गया।