राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त

  • Sunday March 26 2023 - 01:15 PM
  •  

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। सूरत कोर्ट ने एक दिन पहले ही उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। लोकसभा सचिवालय की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

आपको बता दें कि मानहानि के मामले में सूरत की अदालत ने गुरुवार को ही राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। राहुल गांधी पर 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी का आरोप लगा था। जिसके खिलाफ राहुल गांधी के खिलाफ गुजरात भाजपा के विधायक पूर्णेश मोदी ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।