Aniruddhacharya On Bollywood:
अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं के बाद अब बॉलीवुड को बनाया निशाना, अमिताभ बच्चन व रणवीर पर उठाए सवाल
वृंदावन। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पिछले कुछ दिनों से महिलाओं के चरित्र एवं देश की संस्कृति व सभ्यता को लेकर लगातार दे रहे विवादित बयानों के काण चर्चा में बने हुए हैं। पिछले महिलाओं के चरित्र पर उठाए सवाल को लकर मामला शांत भी नहीं हुआ कि अब उन्होंने बॉलीवुड पर निशाना साधा है। उन्होंने अब सदी के नायक अमिताभ बच्चन की फैमिल और अभिनेता रणवीर सिंह पर सवाल उठाए हैं।
महिलाओं के बाद अब बॉलीवुड पर भड़के अनिरुद्धाचार्य
Aniruddhacharya On Bollywood: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पिछले काफी समय से अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने महिलाओं के चरित्र को लेकर विवादित बयान दिया था। ये मामला अभी थमा भी नहीं कि अनिरुद्धाचार्य का नया बयान सामने आ गया है, लेकिन इस बार उन्होंने बॉलीवुड पर निशाना साधा है। अपने नए स्टेटमेंट में अनिरुद्धाचार्य ने बी-टाउन की तुलना ब्रिटिश राज से करते हुए अश्लील फिल्मों पर बैन लगाने की बता कही है और साथ ही उन्होंने बच्चन फैमिली को लेकर ऐसा कुछ कह दिया जिससे बॉलीवुड में हलचल मच गई है।
बॉलीवुड ने किया भारतीय संस्कृति का अपमान
अनिरुद्धाचार्य ने मीडिया में बातचीत के दौरान बॉलीवुड पर भारतीय संस्कृति का अपमान करने का आरोप लगाया है। कथावाचक का कहना है कि, फिल्मों में एक्ट्रेस को जिस तरह के कपड़ों में दिखाया जा रहा है, उससे समाज और लड़कियों पर बुरा असर पड़ रहा है। अब बहू-बेटियां भी वैसे ही कपड़े पहनना चाहती हैं, जैसा फिल्मों में दिखाया जाता है।
बॉलीवुड फिल्मों द्वारा फैलाई गई अश्लीलता सही थी?
उन्होंने कहा कि, क्या इस सभ्य समाज में बॉलीवुड फिल्मों द्वारा फैलाई गई अश्लीलता सही थी? संतों ने हमेशा यही कहा है कि, कपड़े पहनकर रहो, मर्यादा में रहो तो विरोध होने लगता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि, यह मुद्दा सिर्फ महिलाओं के कपड़ों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पुरुषों के लिए भी समान रूप में लागू होता है।
साधा अभिनेता रणवीर सिंह पर निशाना
अनिरुद्धाचार्य ने रणवीर सिंह के न्यूज फोटोशूट को लेकर कहा कि, सिर्फ महिलाओं का निर्वस्त्र होना ही नहीं बल्कि, पुरुषों का भी निर्वस्त्र होना गलत है। एक बॉलीवुड अभिनेता ने पूरे कपड़े उतारकर फोटो शूट करवाया था, शायद रणवीर नाम था, पक्का याद नहीं। तब भी मैंने कहा था कि यह असभ्य है।
बच्चन साहब अपने बच्चों को चम्मच से दारू पिलाते होंगे...
अनिरुद्धाचार्य ने मीडिया में अमिताभ बच्चन का नाम लेते हुए कहा कि, अमिताभ बच्चन ने एक गीत गाया कि जीना अगर जरूरी है, तो पीना बहुत जरूरी है। माना जी कसूर हुआ...मैं नशे में चूर हुआ... ये अमिताभ बच्चन साहब कह रहे हैं कि जीना जरूरी है, तो पीना बहुत जरूरी है। फिर तो बच्चन साहब अपने बच्चे को और उनके परिवार में आने वाली पीढ़ी को बचपन से ही चम्मच में दारू पिलाते होंगे।
बच्चन साहब शराब पीते हैं तो हम क्यों न पिएं?
वहीं जब उनसे पूछा गया कि फिल्में तो समाज का आईना हैं, जो चीजें होती हैं उसे उस तरह से दिखाया जाता है, आप इसे इस तरह से भी तो देख सकते हैं इसके जवाब में अनिरुद्धाचार्य ने कहा, हम इसे इस तरह से क्यों देखें? हम इसे इस तरह से देखेंगे कि जब आप सुपर-डुपर स्टार होकर शराब पिएंगे, आपकी मूवी देखने हम जाएंगे, हमारा बच्चा जाएगा, तो वो सीखेगा कि बच्चन साहब शराब पीते हैं तो हम क्यों न पिएं?
नग्नता परोसने वाली फिल्में हो बैन
अनिरुद्धाचार्य आगे कहा कि, नग्नता परोसने वाली फिल्मों से तो समाज गलत रास्ते पर चला जाएगा। आज अगर बच्चन साहब की फिल्में देखकर समाज शराब पीने लग जाए तो बच्चन साहब जिम्मेदार हैं कि नहीं? उन्होंने कहा कि नग्नता परोसने वाली फिल्मों को बैन कर दिया जाना चाहिए क्यो कि हम एक सभ्य समाज में रहते हैं।



