बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने होली से पहले जारी की एडवाजरी जारी
- रंग से एलर्जी वाले, दिव्यांग और बीमार मंदिर न आएं
वृंदावन। बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने होली को लेकर सोमवार को एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया कि मंदिर में गुलाल, रंग, प्रसाद और माला ठाकुरजी पर न फेंके। मंदिर में मिलावटी रंग और गुलाल उड़ाने से दर्शनार्थियों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष कुमार द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया कि मंदिर में होली पर किसी तरह का हुड़दंग न करें। पुलिस द्वारा बनाए गए वन-वे रूट चार्ज से ही मंदिर आए और दर्शन करने के बाद मंदिर से निकलें। भीड़ के समय वृद्ध, दिव्यांगजन, छोटे बच्चों और बीमार व्यक्तियों, रंग से एलर्जी होने वाले व्यक्तियों को मंदिर में न लाएं। पूर्ण स्वस्थ्य होने पर ही श्रद्धालु मंदिर आएं। मंदिर आते समय किसी तरह का कीमती सामान अपने साथ न लाएं। मंदिर आने से पहले प्रवेश मार्गों पर बने जूताघरो , अपनी कार में और होटल में ही जूता- चप्पलों को उताकर आएं। सभी प्रवेश मार्गोंं पर निश्ुाल्क जूता चप्पल घर बने हैं। मंदिर में और प्रवेश मार्गांैं पर जेबकतरों और मोबाइल चोरोंं से सावधान रहेें। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को मंदिर के प्रवेश मार्गों और मदिर में सैल्फी और फोटो न खीचने की सलाह दी है। इससे मार्ग बाधक होता है, लोगों को परेशानी होती है। मंदिर प्रबंधक ने कहा कि मदिर में अनाश्यक रूप से खड़े न हों नही ठहरें। दर्शन करने के बाद गतव्य को प्रस्थान करें। दर्शनार्थी होली पर रंग और गुलाल मंदिर में न लाएं। ठाुकरी का प्रसादी शुद्ध रंग सेवायत गोस्वामी द्वारा डाला जाएगा।



