प्याज-लहसुन खाने वाले लड्डू गोपाल की सेवा कर सकते हैं या नहीं? जानिए प्रेमानंद महाराज की कही ये बात

  • Tuesday July 29 2025 - 09:28 AM
  •  

वृंदावन। सनातन धर्म में भगवान श्रीकृष्ण का विशेष स्थान है। जन-जन के आरााध्य श्री कृष्ण के बालरूप यानी लड्डूगोपाल की पूजा अधिकांश हिंदू घरों में की जाती है। बाल गोपाल की मूर्ति को घर में विरामजान कर उनकी सेवा करना सबसे पुण्यदायक एवं भक्तिमय माना जाता है। लड्डूगोपाल की पूजा सेवा बिल्कुल एक बच्चे की तरह की जाती है।

बाल गोपाल की सेवा करते समय कई नियमों का पालन करना पड़ता है। कई घरों में भोजन में लहसुन-प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में कई भक्तों के मन में ये सवाल उठता है कि लहसुन और प्याज का खाने वाले क्या लड्डू गोपाल की सेवा कर सकते हैं या नहीं?, पूजा सेवा के क्या नियम है? वृंदावन के सेत प्रेमानंद महाराज से जानते हैं कि लहसुन प्याज का सेवन करने वाले लोगों को लड्डू गोपाल की सेवा करनी चाहिए कि नहीं?

संत प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह लड्डू गोपाल की सेवा करने के नियमों के बारे में बता रहे हैं। उनका कहना है कि जिस घर में बाल गोपाल विराजमान हैं, तो उनकी सेवा एक नवजात बच्चे की तरह करनी चााहिए। इसके अलावा लहसुन, प्याज खाकर लड्डू गोपाल की सेवा करने की बात करें, तो साधु संतों को तो लहसुन-प्याज का सेवन करने निषेध माना गया है, क्योंकि इसका सेवन करने से तमोगुण की वृद्धि होती है। जिसके कारण जप-तप करने में बाधा आती है।

लहसुन-प्याज खाना कोई पाप नहीं होता है। इसकी उपज भी वैसे ही होती है जैसे कि आलू की होती है। लेकिन इसकी प्रवृत्ति अलग होने के कारण इसे जप-तप करने वालों के लिए निषेध माना गया है। इसके अलावा दीक्षा लिए हुए लोगों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

संत प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा कि जब आप लहसुन प्याज का सेवन करके आप लड्डू गोपाल की सेवा कर सकते हैं। लेकिन जो भोग आप लड्डू गोपाल के लिए बनाएं, तो वह बिना लहसुन प्याज का होना चाहिए। आप कुछ ज्यादा नहीं बना सकते हैं, तो सिर्फ रोटी का भोग लगा सकते हैं।