यूपी में बड़ा फेरबदल, डीआईजी स्तर के 18 आईपीएस अफसरों का तबादला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक बार फिर अधिकारियों की तबादला लिस्ट जारी की है। इस बार डीआईजी स्तर के 18 अधिकारी का स्थानांतरण किया गया है। आईपीएस सभाराज को पुलिस उपमहानिरीक्षक राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो लखनऊ और आईपीएस स्वामी प्रसाद को पुलिस उपमहानिरीक्षक विशेष जांच प्रकोष्ठ लखनऊ में नवीन तैनाती मिली है। वहीं आईपीएस राजीव मेहरोत्रा को पीटीएस उन्नाव भेजा गया है।
यहां देखिए 18 आईपीएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट
- सभाराज DIG एससीआरबी लखनऊ
- स्वामी प्रसाद डीआईजी विशेष जांच प्रकोष्ठ लखनऊ
- सौमित्र यादव डीआईजी 112 लखनऊ
- रमेश डीआईजी इंटेलिजेंस मुख्यालय लखनऊ
- बाबूराम डीआईजी सीबीसीआईडी
- दयानंद मिश्रा डीआईजी फूड सेल
- योगेश सिंह डीआईजी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ
- गीता सिंह डीआईजी अभियोजन लखनऊ
- एन कुलांचे डीआईजी साइबर क्राइम लखनऊ
- सर्वेश कुमार राणा डीआईजी खाद्य एवं रसद प्रशासन लखनऊ
- जुगल किशोर डीआईजी टेलीकॉम लखनऊ
- विनोद कुमार मिश्रा डीआईजी एंटी करप्शन लखनऊ
- बालेंदू भूषण सिंह डीआईजी लॉजिस्टिक्स लखनऊ
- अरविंद भूषण पांडे डीआईजी टेक्निकल सर्विसेज लखनऊ
- राजीव मल्होत्रा डीआईजी पीटीएस उन्नाव
- डॉक्टर अखिलेश निगम डीआईजी EOW
- लल्लन सिंह डीआईजी इंटेलिजेंस मुख्यालय लखनऊ
- महेंद्र यादव डीआईजी ट्रेनिंग डायरेक्टरेट लखनऊ



