चैत्र नवरात्रि का आज से शुभारंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री
चैत्र मास की नवरात्रि का आज 2 अप्रैल से शुभारंभ हो रहा है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है और देशभर में चैत्र नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में एक अलग ही उत्साह रहता है। चारों ओर का वातावरण भक्तिमय हो जाता है। नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू हो जाता है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है, साथ ही पहले दिन देवी मां के शैलपुत्री स्वरूप की भी पूजा की जाती है।
इस बार घोड़े पर सवार होकर आएंगी देवी मां
धार्मिक मान्यता के अनुसार चैत्र नवरात्रि पर पहले दिन देवी मां घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं। गौरतलब है कि हर बार मां के आने का वाहन अलग होता है। ऐसे में इस बार चैत्र नवरात्रि के पहले दिन आइए जानते हैं कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त।
नवरात्रि घटस्थापना में इन बातों की रखें सावधानी
- नवरात्रि के पहले दिन प्रात: काल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद पूजा स्थल की सफाई करते समय इसे गंगाजल से शुद्ध करें और मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाएं। पूजा में सभी देवी-देवताओं को आमंत्रित करें और सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें।
- पूजा स्थल के पास एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और खंभे के बीच में अक्षत का ढेर बनाकर उस पर कलश स्थापित करें और कलश पर स्वास्तिक बनाएं और उसके ऊपरी सिरे पर मोली बांधें। साथ ही कलश में साबुत, सुपारी, सिक्का, हल्दी की गांठ, दूर्वा, अक्षत और आम के पत्ते डाल दें।
- इसके बाद एक कच्चा नारियल लें और उस पर चुनरी लपेट दें। इस नारियल को कलश के ऊपर स्थापित करें। फिर देवी मां का आह्वान करें। धूप-दीप से कलश की पूजा करें और उसके बाद मां दुर्गा की पूजा करें और उन्हें भोग लगाएं।
नवरात्रि में पूजन सामग्री
मिश्री, लौ मिट्टी, मिट्टी का घड़ा, एक छोटी चुनरी, एक बड़ी चुनरी, माता के श्रृंगार की वस्तुएं, देवी की मूर्ति या फोटो, लाल कपड़ा, चौकी, कलश, कुमकुम, लाल झंडा, सुपारी, कपूर, जौ, नारियल, जायफल, लौंग, बताशे, आम के पत्ते, कलावा, केला, घी, अगरबत्ती, दीया, अगरबत्ती, माचिस, फूलों का हार, गाय के गोबर से बने उपले, सूखे मेवे, मिठाई, लाल फूल, गंगाजल और दुर्गा सप्तशती या दुर्गा स्तुति आदि।



