साध्वी ऋतंभरा ने रामलला के भव्य मंदिर में विराज़मान होने पर किया नृत्य

  • Friday January 26 2024 - 06:06 PM
  •  

  • वात्सल्य ग्राम में आयोध्या से साध्वी के लौटने पर मनाया गया उल्लास पर्व 

वृंदावन। अयोध्या में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से साध्वी ऋतंभरा के लौटने पर वात्सल्य ग्राम उल्लास पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। शिष्याओं और गोकुलम की महिलाओें ने साध्वी का पुष्प मालाओं से सवागत किया और 108 दीपों से आरती उतारी। साध्वी ऋतंभरा ने भी उल्लास पर्व पर नृत्य करने के साथ भजन गाकर भगवान राम के भव्य मंदिर में विराजमान होेने पर खुशी मनाई। 

वात्सल्य ग्राम के मुख्य द्वार से साध्वी एवं शिष्याएं भगवा पताकाओं के बीच आतिशबाजी करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ नाचते-गाते साध्वी ऋतंभरा को मंगल मानस ले गए। जहां उन्होंने सर्व मंगला माता की पूजा अर्चना की। सभी ने उल्लास के साथ खुशियां मनाई नृत्य किया। 

इस बीच साध्वी ऋतम्भरा ने कहा कि भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा से भारत का खोया गौरव फिर से लौट आया है। अयोध्यापुरी अब पूरे विश्व की सांस्कृतिक राजधानी बनेगी। श्री रामलला के दर्शनों से वर्षों वर्ष का ताप -संताप दूर हो गया है और हृदय की दरिद्रता चली गई है। 500 सालों की प्रतीक्षा के बाद मंदिर बना तो प्राण प्रतिष्ठा भी उसी भव्यता और दिव्यता के साथ हुई है।

11 दिन के उपवास और तप के बाद प्रधानमंत्री ने प्रभु राम की प्राण -प्रतिष्ठा पूजन किया तो ऐसा लगा कि युगों बाद भारत को ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं, जिन्होंने बहुसंख्यक सनातनी जगत की जन भावनाओं को समझा और उसका सम्मान किया। ऋषियों,-मुनियों, शूरवीरों के श्रम और साधना के कारण ही हमको यह दिन देखने को मिला है। बहुत वर्षों का बोझ हृदय से उतर गया है। उनका वर्षों का पर्मोल्लास की अनुभूति हुई है। साध्वी ऋतंभरा ने वात्सल्य ग्राम वासियों को प्राण प्रतिष्ठा की बधाई और मिठाई का वितरण किया। देर रात तक चले इस  "उल्लास उत्सव में सभी ने खूब जमकर के नृत्य किया। 

इस अवसर पर संजय भैया, साध्वी साक्षी चेतना, साध्वी सुह्रदया, सत्यप्रिया, स्वामी सत्याशील, स्वामी सत्यश्रवा, कुलभूषण गुप्ता, साध्वी समन्विता, साध्वी सत्यकीर्ति,साध्वी सत्य व्रता,साध्वी सत्यनिष्ठा, साध्वी सत्यश्रद्धा, साध्वी सत्य मूर्ति, साध्वी सत्य निधि आदि मौजूद रहे।