चुलबुली अभिनेत्री प्रीति जिंटा की दुखभरी कहानी
मुंबई। चुलबुली और खूबसूरत दिखने वाली अभिनेत्री प्रीति जिंटा जितनी भोली भाली और मासूम दिखती हैं वह हकीकत में उतनी ही जाबाज और मजबूत के साथ स्वाभिमानी लड़की है।शायद, इसीलिए इन्हें बबली गर्ल के साथ साथ मर्द गर्ल के नाम से भी जाना जाता है।
महज 13 साल की उम्र में अपने पिता को एक कार एक्सीडेंट में खो देने वाली प्रीति जिंटा ने अपने लाइफ में छोटी से उम्र से ही बहु संघर्ष किया है। शायद इसीलिए उनके दिल में अनाथ बच्चों को लिऐ इतना दर्द है और उनके लिए समय-समय पर कुछ न कुछ करती रहती हैं। साल 2009 में अपने 34 वें बर्थडे पर ऋषिकेश के एक अनाथ आश्रम से 34 बच्चो को गोद लेकर एक मिशाल कायम की है।
कभी अंडर वर्ल्ड के खिलाफ निडरता से सीना ताने खड़ी रहने वाली प्रीति जिंटा को मशहूर कमाल अमरोही के बेटे शानदार अमरोही अपनी बेटी मानते थे, इसलिए उन्होंने अपने 600 करोड़ की प्रॉपर्टी का वारिश प्रीति को बनाया, लेकीन शानदार अमरोही के निधन होने के बाद प्रीति ने ये प्रॉपर्टी लेने से साफ इंकार कर दिया। प्रीति आज जिन गुदीवन से शादी करके किंग 11 पंजाब की मालकिन बन कर अपनी 34 बेटियो के साथ मस्त जिंदगी जी रही है।



