वृंदावन में नहर पर कब्जे की सूचना पर सिंचाई विभाग हुआ सतर्क

  • Wednesday September 27 2023 - 11:48 PM
  •  

  • पक्के कब्जों से बची कुछ जमीन की टीम ने की पैमाइश 
  • देखरेख के अभाव में घने जंगल में तब्दील हो गई नजर की जमीन

वृंदावन। वृंदावन माइनर(नहर) पर सोमवार देर रात फिर कब्जे का प्रयास किया गया। लोगों की शिकायत पर सिंचाई विभाग की नींद टूटी। सिंचाई विभाग की टीम ने कब्जों से बाकी बची नहर की जमीन की पैमाइश की और अतिक्रमण ध्वस्त किया। 

शेरगढ़ रजवाहा से निकलकर राजपुर बावड़ी तक वृंदावन को मीठा पानी देने वाली वृंदावन माइनर (नहर) पर लगातार पक्के कब्जे हो रहे हंै। सोमवार रात करीब 11 बजे नहर पर अज्ञात लोगों द्वारा कब्जे का प्रयास किया गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। रात को पहुंचे जेई पवन उपाध्याय, जिलेदार ब्रजराम सिंह, सींचपाल धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। मंगलवार सुबह सिंचाई विभाग की टीम ने घने जंगल में तब्दील हुई नहर की जमीन की पैमाइश की है। 

सिंचाई विभाग के जेई पवन उपाध्याय  ने बताया कि सोमवार रात को नहर की जमीन पर कब्जे का प्रयास की सूचना मिली थी, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। नहर की जमीन पर पैमाइश की गई। नहर दस्तावेजों में 50 फीट चौड़ी है। जो पहले से एक बिल्डर द्वारा नजर की जमीन पर दीवार लगाकर अतिक्रमण किया था, उसे ध्वस्त किया है।