श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए ई-रजिस्ट्रेशन.., सेवायतों ने रखे 6 बड़े सुझाव कृ हाई पावर्ड कमेटी करेगी विचार

  • Sunday November 02 2025 - 12:03 PM
  •  

वृंदावन। श्रीबांके बिहारी मंदिर में बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए सेवायतों और हाई पावर्ड कमेटी के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक शुक्रवार को शहीद लक्ष्मण सभागार में हुई, जिसमें मंदिर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए छह अहम सुझाव रखे गए। इन सुझावों पर कमेटी ने सकारात्मक विचार-विमर्श किया और आगे की कार्रवाई के लिए सहमति भी दी। इससे पहले सेवायतों और प्रशासन के बीच जो तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी, वह भी इस बैठक के बाद काफी हद तक समाप्त होती दिखी।

1. ई-रजिस्ट्रेशन से मंदिर के दर्शन की व्यवस्था

सेवायत रजत गोस्वामी ने प्रस्ताव रखा कि बांके बिहारी मंदिर में लगातार बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ई-रजिस्ट्रेशन प्रणाली लागू की जाए। इस व्यवस्था के तहत श्रद्धालु घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकें और तय तारीख और समय पर ही मंदिर पहुंचकर दर्शन करें। यह प्रणाली न केवल ठाकुर जी के मंदिर के लिए बल्कि वृंदावन के प्राचीन सप्तदेवालयों कृ जैसे मदनमोहन, गोविंद देव, रंगजी, द्वारकाधीश आदि कृ में भी लागू की जाए ताकि संपूर्ण नगर में भीड़ प्रबंधन व्यवस्थित हो सके।

2. VIP दर्शन की नई परिभाषा

सेवायतों ने कहा कि वर्तमान में टप्च् दर्शन का दुरुपयोग हो रहा है। कई अधिकारी अपने परिजनों और परिचितों को VIP दर्शन का लाभ दिलाते हैं, जिससे आम श्रद्धालु प्रभावित होते हैं। इसलिए यह स्पष्ट किया जाए कि VIP आखिर कौन हैं, और किसे यह सुविधा मिलेगी। अनधिकृत VIP प्रवेश को रोक लगाने पर जोर दिया गया। 

3. मंदिर मार्ग पर अतिक्रमण हटाने और बैरिकेडिंग

मंदिर के आसपास बढ़ते अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई। सेवायतों ने सुझाव दिया कि के द्वार से दर्शन स्थल तक बैरिकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराया जाए, जिससे भगदड़ और अव्यवस्था की स्थिति न बने।

4. सेवायतों और सेवादारों के लिए ड्रेस कोड और पास व्यवस्था

सेवायतों ने मंदिर में काम करने वाले सेवादारों की संख्या सीमित करने, उनका ड्रेस कोड निर्धारित करने और फोटो पहचान-पत्र (पास) जारी करने का सुझाव रखा। इन पासों पर संबंधित गोस्वामी का नाम अंकित होगा। इससे सेवायतों की पहचान और अनधिकृत व्यक्तियों की एंट्री को नियंत्रित किया जा सकेगा।

5. श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य सुविधा

मंदिर के निकास द्वार संख्या 1 और 4 के बाहर बने चबूतरों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात करने का प्रस्ताव रखा गया। इसका उद्देश्य भीड़ से निकलकर आने वाले कमजोर, वृद्ध या बीमार श्रद्धालुओं को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराना है।

6. मंदिर सेवाओं के दौरान भीड़ नियंत्रण

चर्चा में यह मुद्दा भी उठाया गया कि ठाकुरजी की भोग सेवा और अन्य धार्मिक कार्यों के समय मंदिर में सेवायतों की संख्या अत्यधिक होती है, जिससे भीड़ बढ़ती है। इस पर सुझाव दिया गया कि इन सेवाओं के दौरान केवल अधिकृत और सीमित सेवादार ही मौजूद हों।

तिरुपति बालाजी का उदाहरण

सेवायतों ने तिरुपति बालाजी मंदिर की व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भक्त और उनके वाहन निर्धारित समय पर ही प्रवेश करते हैं, जिससे भीड़ और ट्रैफिक व्यवस्था नियंत्रित रहती है। इसी तरह की प्रणाली वृंदावन में लागू करने पर शांति और अनुशासन कायम रह सकता है।

सेवायत सदस्य के न पहुंचने पर उठे सवाल

सेवायतों की बैठक में कमेटी में शामिल चारों सेवायत सदस्यों में से एक भी नहीं पहुंचा। कई गोस्वामियों ने कमेटी के अध्यक्ष के समक्ष इस मामले को उठाया कि जब वह गोस्वामियों का नेतृत्व कर रहे हैं तो उनको मीटिंग में शामिल होना चाहिए।

बैठक में यह सेवायत गोस्वामी रहे उपस्थित 

इस बैठक में रजत गोस्वामी, हिमांशु गोस्वामी, अविनाश गोस्वामी, धर्मेश गोस्वामी, बसंत गोस्वामी, आभास गोस्वामी, ब्रजेश गोस्वामी, तरुण गोस्वामी, नितिन गोस्वामी सहित कई सेवायत उपस्थित रहे। हालांकि, हाई पावर्ड कमेटी में शामिल चारों सेवायत सदस्य बैठक में उपस्थित नहीं हुए, जिस पर कुछ गोस्वामियों ने आपत्ति भी जताई।