तेजस्वी और रेचल की शादी से नाखुश हैं मामा साधु यादव, बोले-बहुत गलत हुआ

  • Saturday December 11 2021 - 09:52 AM
  •  

नई दिल्ली। एक दिन पहले ही राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने अपनी पुरानी दोस्त रेचल से शादी की है। दिल्ली में ये हाईप्रोफ़ाइल शादी हुई, जिसमें बेहद चुनिंदा लोग शामिल हुए। इस शादी समारोह से मीडिया को भी दूर रखा गया। तेजस्वी यादव की शादी की खूब चर्चा हो रही है। इस बीच इस शादी को लेकर लालू प्रसाद यादव के साले यानी तेजस्वी के मामा साधु यादव ने नाखुशी दिखे और उन्होंने नाराजगी जाहिर की। मामा साधु यादव का कहना है कि रेचल के साथ ये शादी अंतर-सामुदायिक (अंतर धार्मिक) है। 

गोपालगंज के पूर्व सांसद साधु यादव ने इसे लेकर कहा कि उन्होंने कहा, "उन्होंने दूसरे समुदाय की लड़की से शादी कर लालू प्रसाद के परिवार की छवि खराब की है। वह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कहलाने के लायक नहीं हैं।" साधु यादव ने कहा, "वह परिवार और पार्टी में मनमानी कर रहे हैं। वह हम पर शासन करना चाहते हैं। हम उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दे सकते। हम उनका बहिष्कार करेंगे। हम उन्हें सबक सिखाएंगे।" उन्हें समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया था। 

साधु यादव ने कहा कि लालू प्रसाद के पुराने सहयोगी प्रेम गुप्ता, (जो शादी में शामिल हुए थे) एक ‘भ्रष्ट व्यक्ति’ हैं। उन्होंने कहा, "वास्तव में शादी में शामिल हुए सभी आमंत्रित व्यक्ति भ्रष्ट हैं।" तेजस्वी यादव ने दक्षिणी दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में परिवार के सभी सदस्यों की मौजूदगी में शादी की। उन्होंने सीमित लोगों को शादी में आमंत्रित किया था। यहां तक कि राजद के बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह और अन्य शीर्ष नेताओं को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आमंत्रित नहीं किया गया था।