अब विदेशी भक्त भी दिल खोलकर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में कर सकेंगे दान

  • Saturday January 25 2025 - 06:41 PM
  •  

  • मंदिर प्रशासक की मंजूरी के बाद गृह मंत्रालय ने एफसीआरए की मंजूरी 

वृंदावन। वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में अब विदेशी भक्त सीधे खुलकर दान दे सकेंगे; गृह मंत्रालय ने मंदिर प्रशासन मथुरा मुंसिफ न्यायालय की मंजूरी के बाद बांके बिहारी मंदिर को विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) लाइसेंस को मंजूरी दे दी है। 

गृह मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि ष्न्यायालय की मंजूरी के बाद मंजूरी दी गई है। आवेदन के अनुसार, उन्हें अपने खजाने में बहुत सारी विदेशी मुद्राएं मिलती हैं और वे विदेशों से दान प्राप्त करने का इरादा रखते हैं। बांके बिहारी मंदिर का प्रबंधन वर्तमान में न्यायालय द्वारा किया जाता है। न्यायालय ने एक प्रबंधन समिति का गठन किया है। न्यायालय की मंजूरी के तहत इस प्रबंधन समिति ने एफसीआरए लाइसेंस के लिए आवेदन किया था।

बांकेबिहारी मदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा ने बताया कि 2021-22 में विदेशी दानदाताओ को देखते हुए मंदिर प्रशासन मथुरा मुंसिफ कोर्ट को आवेदन किया था, जिसे  न्याायालय ने मंजूरी दे दी थी और एक प्रबंध समिति का गठन कर दिया। न्यायालय की मंजूरी के बाद अब गृह मंत्रालय ने भी इसे एफसीआरए को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही दिल्ली की भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में श्री बांकेबिहारी मंदिर की नाम से अंकाउंट खोला गया है। ताकि अब विदेशी भक्त भी दिल खोलकर ठाकुर बांकेतिबहारी मंदिर को दान कर सकेंगे। 

किस राज्य में सबसे अधिक एफसीआरए लाइसेंसः 

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 16089 सक्रिय गैर सरकारी संगठन और संघ हैं जिनके पास एफसीआरए लाइसेंस है। जिनमें तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक तीन शीर्ष राज्य हैं, जहां सबसे अधिक एफसीआरए लाइसेंस धारक हैं. आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में एफसीआरए लाइसेंस वाले 2382 संगठन हैं. इसके बाद महाराष्ट्र में 1744 और कर्नाटक में 1441 संगठन हैं।

एफसीआरए का उद्देश्यः 

एफसीआरए, 2010 को संसद द्वारा कुछ व्यक्तियों या संगठनों या कंपनियों द्वारा विदेशी योगदान या विदेशी आतिथ्य की स्वीकृति और उपयोग को विनियमित करने और राष्ट्रीय हित के लिए हानिकारक किसी भी गतिविधि और उससे जुड़े मामलों के लिए विदेशी योगदान या विदेशी आतिथ्य की स्वीकृति और उपयोग को प्रतिबंधित करने के लिए कानून को मजबूत करने के लिए अधिनियमित किया गया है।

पंजीकरण प्रदान को क्या है मानदंडः 

एफसीआरए, 2010 के तहत पंजीकरण प्रदान करने के लिए, एसोसिएशन को सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 या भारतीय ट्रस्ट अधिनियम, 1882 या कंपनी अधिनियम, 1956 की धारा 25 (अब कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 8) आदि जैसे मौजूदा क़ानून के तहत पंजीकृत होना चाहिए। एसोसिएशन कम से कम तीन वर्षों से अस्तित्व में होनी चाहिए। उस समाज के लाभ के लिए अपने चुने हुए क्षेत्र में उचित गतिविधि की होनी चाहिए जिसके लिए विदेशी योगदान का उपयोग करने का प्रस्ताव है।