देश में लव जिहाद पर सख्त कदम उठाए सरकारः साक्षी महाराज

  • Saturday November 19 2022 - 10:19 AM
  •  

वृंदावन। भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता एवं उन्नाव से सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज शुक्रवार को परिक्रमा मार्ग स्थित अपने साक्षी हरि आश्रम पर पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि लव जिहाद के कारण हिंदू बेटियों की हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। उन्होंने इन घटनाओं पर आक्रोश जाहिर किया और कहा कि ऐसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। ऐसे मामलों में सरकार सख्त कदम उठाए और दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार होने के बावजूद जो लोग भयाक्रांत होने के बजाय इस प्रकार की हिमाकत कर रहे हैं। इसके लिए सरकार को और सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। दोषियों को ऐसा दंड दिया जाना चाहिए, जिससे कि कोई मनचला इस प्रकार की हिमाकत न कर सके।

इन घटनाओं पर विपक्ष द्वारा आवाज न उठाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में बेटी श्रद्धा के 35 टुकड़े हुए। यदि अन्य किसी धर्म की किसी महिला के साथ ऐसा हुआ होता तो विश्व के सैकड़ों देश हिंदुस्तान के खिलाफ खड़े हो गए होते। लेकिन अब देश में ही विपक्ष के नेतां बोलने को तैयार नहीं है। 

साक्षी महाराज ने कहा कि यह लोग केवल वोटों की राजनीति करने वाले हैं। साथ ही उन्होंने हिंदू बेटियों को सावधान करते हुए कहा कि वह यह कतई नहीं सोचें कि हमारा वाला तो अब्दुल है वह आफताब हो ही नहीं सकता। जिनके खून में दगा है, जो अपने मां बाप के नहीं हुए वह किसी के नहीं हो सकते। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा महाराष्ट्र में वीर सावरकर पर दिए बयान की चर्चा में साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस ने इस देश को तोड़ने का काम किया है। मोदी के डर से  घबरा कर राहुल लोगों को जोड़ने की बात कर रहे हैं। लेकिन वे पहले अपने गिरेबान में झांककर तो देख लेते।