सांसद हेमा मालिनी के पुरी जगन्नाथ मंदिर जाने पर विवाद, थाने में शिकायत दर्ज

  • Thursday March 20 2025 - 12:41 AM
  •  

भुवनेश्वर। अभिनेत्री एवं मथुरा से सांसद हेमा मालिनी (भ्मउं डंसपदप) के खिलाफ सोमवार को धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में थाने में शिकायत दर्ज हुई है। हाल ही में सांसद पुरी जगन्नाथ मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं। मंदिर से वीडियो सामने आने के बाद विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि सांसद हेमामालिनी का मंदिर में प्रवेश अवैध है। उनके खिलाफ पुरी के स्थानीय संगठन श्री जगन्नाथ सेना ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

हेमा मालिनी पर लगे गंभीर आरोप

सिंह द्वार पुलिस स्टेशन में हुई शिकायत में आरोप हैं कि हेमा मालिनी ने धार्मिक नियमों का उल्लंघन किया है। श्री जगन्नाथ सेना ने हेमा मालिनी की गिरफ्तारी की मांग तक कर दी है। संगठन ने आरोप लगाए हैं कि हेमा मालिनी के पति धर्मेंद्र ने उनसे शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था और उनकी शादी भी मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुई है, ऐसे में उनके मंदिर में प्रवेश करने से हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंची है। उनका जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश गैरकानूनी है।

सांसद हेमा मालिनी को कैसे मंदिर में एंट्री दी

श्री जगन्नाथ सेना के मुख्य प्रियदर्शन पटनायक ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है। यदि जगन्नाथ मंदिर में इंदिरा गांधी को नहीं जाने दिया गया तो फिर हेमा मालिनी को कैसे मंदिर में प्रवेश दिया गया है।

संबित पात्रा भी फंस गए!

पुरी के सांसद संबित पात्रा के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि सब जानते हुए वह उनके साथ मंदिर में गए थे। यहां उल्लेखनीय है कि पुरी जगन्नाथ धाम से हेमा मालिनी की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं। हेमामालिनी ने बताया था कि वो मथुरा से पुरी होली खेलने आई हैं।