श्री बांकेबिहारी मंदिर के पट खुलने और आरती के समय में 27 मार्च से बदलाव
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पट खुलने और आराध्य के दर्शन, पूजा सेवा के समय में आज से बदलाव हो गया है। ग्रीष्मकाल में मंदिर के पट सुबह और शाम को जल्द खुला करेंगे। यह समय परिवर्तन परंपरागतानुसार होली पर्व के दूसरे दिन दौज से लागू हो गया है। अब सर्दियोें के समय से एक घंटे पहले मंदिर के पट खुलेंगे। सर्दियों में पट ख्ुालने का समय सुबह पौने नो बजे था जो कि अब पौने आठ बजे हो गया है।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में प्रबंधक प्रशासन मुनीश कुमार ने बताया कि होली की दौज तिथि बुधवार से श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट ख्ुालने और दर्शनों के समय में परिवर्तन किया गया। सुबह 7.45 बजे मंदिर के पट खुलेंगे जो कि दोपहर12 बजे बंद होंगे। आराध्य की श्ऱृंगार आरती सुबह 7.55 बजे होगी जबकि राजभोग आरती दोपहर 11.55 बजे की जाएगी। शाम की बेला में 5.30 बजे से रात 9.30 बजे तक भक्तों को दर्शन होंगे। मंदिर के पट बंद होने से पहले शयन भोग आरती रात 9.25 बजे होगी।



