भगवान गोदारँगमन्नार के पार्षद विश्वकसेन ने चांदी की पालकी में सवार होकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
वृन्दावन। मन्दिरों के नगरी वृन्दावन के विशालतम श्री रँग मन्दिर दिव्यदेश का दस दिवसीय ब्रम्होत्सव रविवार से विविध धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठानों के साथ प्रारम्भ हो रहा है। शनिवार को ठाकुर गोदा रँगमन्नार भगवान के प्रिय पार्षद विश्वकसेन चांदी की पालकी में सवार होकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले।
उत्तर भारत मे श्री रामानुज सम्प्रदाय के विशालतम श्री रँगमन्दिर दिव्यदेश के ब्रम्होत्सव का शुभारंभ वैदिक परम्परानुसार गरुण ध्वजारोहण से होगा। दक्षिण भारतीय वेदपाठी विद्वानों द्वारा उच्चरित वेदमंत्रों के साथ सर्वप्रथम अंकुरारोपण कर हवनकुण्ड में आहुतियां प्रदान कर देव आव्हान किया जाएगा।
देवस्थापना के उपरांत विधिवत गरुण ध्वज स्वर्ण स्तम्भ पर आरूढ़ किया जाएगा। शनिवार को भगवान गोदा रँगमन्नार के पार्षद विश्वकसेन जी चांदी की पालकी में सवार होकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले।
मान्यता है कि ठाकुरजी के निज गर्भगृह से भक्तो को दर्शन देने के लिये निकलने से पूर्व तैयारी पूर्ण की जाती है। विश्राम स्थल बड़ा बगीचे से होने के उपरांत पालकी पुन: मन्दिर परिसर पहुंची।



